Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 2:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश: देवरिया महोत्सव को दहलाने की धमकी, एटीएस ने शुरू की जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: देवरिया महोत्सव को दहलाने की धमकी, एटीएस ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    देवरिया । मंदिर, कुंभ और देवरिया महोत्व को दहलाने वाले मैसेज पोस्ट करने वाले युवक नसरुद्दीन के विरुद्ध एटीएस जांच शनिवार को शुरू हो गई। युवक के आय के स्रोत समेत अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रासुका लगाने की तैयारी रामपुर कारखाना पुलिस कर रही है।

    रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव के नसीरुद्दीन अंसारी पुत्र कमरुद्दीन अंसारी ने दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में अपने मोबाइल नम्बर से व्हाट्स ऐप और फेसबुक पर सीएए का विरोध करते हुए एक पोस्ट अपलोड की थी। इसमें धमकी दी गई थी कि यदि सीएए को वापस नहीं लिया गया तो मंदिर, देवरिया महोत्सव और कुंभ को दहला कर श्मशान बना दिया जाएगा।

    प्रयागराज पुलिस ने इस सूचना को ट्रेस किया। प्रयागराज पुलिस ने इसकी सूचना देवरिया एसपी को 30 जनवरी को दी। एसपी ने इसकी जांच रामपुर कारखाना पुलिस और सर्विलांस टीम को दी। जांच में दो मोबाइल नम्बर सामने आए। जहां एक नम्बर से मैसेज को दूसरे नम्बर पर भेजा गया है। दूसरे मोबाइल नम्बर से इसे वायरल किया गया। रामपुर कारखाना पुलिस ने मैसेज भेजने वाले नसीरुद्दीन अंसारी को गरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी भनक यूपी एटीएस को लगी तो उसने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

    रामपुर कारखाना पुलिस इसके दूसरे साथी नवाज शरीफ वारसी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि अभियुक्त नसीरुद्दीन कुछ वर्ष पूर्व मुम्बई गया था। उसके बाद वह गांव आया और यही पर रहने लगा। कुछ वर्ष तक वह मऊ में भी रहा।
    इसके बाद वह गांव आया तो एक गाड़ी लेकर भोर में ही गांव से गायब रहने लगा। कहा जा रहा है कि उसने कुछ युवकों को विदेश भेजने के नाम पर धोखा दिया।

    उसकी पुलिस से सांठगांठ थी। इसलिए उसके विरुद्ध कोई बोलने को तैयार नहीं था।
    उसके आय का स्रोत नहीं होने के बाद भी उसके पास पैसे की कमी नहीं होती थी।
    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ.. श्रीपति मिश्र का कहना है कि नसीरुद्दीन की जांच रामपुर कारखाना पुलिस के साथ एटीएस कर रही है। रामपुर कारखाना पुलिस को एनएसए की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
    Next Article पलामू : जवान बेटे के मौत का सदमा बर्दाश्त ने कर सकी मां ने भी दम तोड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.