Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड को आगे ले जाने के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को करना होगा मजबूत : सीएम
    झारखंड

    झारखंड को आगे ले जाने के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को करना होगा मजबूत : सीएम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला/खरसावां: राज्य की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के लिए जो नीतियां और योजनाएं बनाई, उसे और प्रभावी एवं बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड को अगर आगे ले जाना है तो यहां की सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना होगा.

    फ्लाईओवर बनाने का काम तेज

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमन्त जी ने सत्ता संभाली ही थी कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने झारखंड समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया. 2 वर्ष तो सिर्फ कोरोना से जंग में ही गुजर गए. लेकिन, अगले दो वर्षों में उन्होंने जिस तरह अपनी नीतियों और कार्य योजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी, उससे झारखंड को अलग पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को जाम से निजात दिलाने के फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है.

    खनिज संसाधनों का नहीं मिल रहा अपेक्षित लाभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है जो खनिज संसाधनों के मामले में काफी संपन्न है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि इसका फायदा इस राज्य को नहीं मिल रहा है. आज भी यहां के ग्रामीण इलाकों की स्थित अच्छी नहीं है. ग्रामीण वर्षों से तरह-तरह की समस्याओं और परेशानियों को झेलते आ रहे हैं. यही वजह है कि जब हेमन्त सोरेन ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री का पद संभाला तो तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए. हमारा प्रयास है कि शहरों की तरह गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से शहर और गांवों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है.

    औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को करेंगे मजबूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली-पानी, सड़क समेत तमाम आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा. यहां औद्योगिक समूहों को सरकार की ओर से कई रियायत तथा सुविधाएं दी जाएंगी. लेकिन तमाम कंपनियों और संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्थानीयों को 75 प्रतिशत नौकरी देनी होगी. सरकार ने इस बाबत जो कानून बनाया है, उसे हर हाल में पालन करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार समुचित कदम उठा रही है.

    ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, दीप प्रज्ज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

    आज की खबर करंट न्यूज खरसावां गम्हरिया जिलिंगगोड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन लेटेस्ट न्यूज सरायकेला सरायकेला-खरसांवा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी किसानों की बैठक, सरवन सिंह पंढेर ने दी जानकारी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 15 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.