Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»माचिस की तिली व एक्सपायर्ड दवाइयों का इस्तेमाल से बीसीसीएल अधिकारी ने बनायी मां सरस्वती की अनोखी प्रतिमा
    झारखंड

    माचिस की तिली व एक्सपायर्ड दवाइयों का इस्तेमाल से बीसीसीएल अधिकारी ने बनायी मां सरस्वती की अनोखी प्रतिमा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2024Updated:February 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : हर साल अपने हाथों से मां सरस्वती की अद्भुत और कलात्मक प्रतिमा निर्माण कर श्रद्धालुओं को चौंकाने वाले धनबाद के बीसीसीएल सिजुआ एरिया के सीनियर वित्त अधिकारी अभिजीत चैटर्जी इस बार एक्सपायरी दवा और माचिस की तीलियों से मां की अद्भुत प्रतिमा बनायी है.

    अभिजीत प्रतिमा निर्माण में इस वर्ष अपना 50वां साल पूरा कर लिया है. अपने कार्मिक नगर स्थित आवास में प्रतिमा को अंतिम रूप दिया. गोल्डन जुबली वर्ष को विशेष बनाने के लिए अभिजीत ने बहुत परिश्रम की.

    अभिजीत के हाथों से निर्मित मां शारदे की प्रतिमा कोयला नगर स्थित दीक्षा महिला मंडल की ओर से साईं मंदिर के पास अन्नपूर्णा हाल में आयोजित पूजा पंडाल में विराजी है.

    पंडाल में एक ही छत के नीचे उनके हाथों से पिछले 50 वर्षों में अलग-अलग वस्तुओं से निर्मित प्रतिमाएं भी विराजमान होगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है.

    अभिजीत चैटर्जी ने बताया कि बीसीसीएल आज प्रगति की ओर है, इस वजह से इसमे प्रगति को दर्शाते हुए मां सरस्वती का रथ ऊपर की ओर जाते हुए दिखाया गया.

    वहीं इस प्रतिमा की लंबाई 6 फीट, जबकि चौड़ाई 3.5 फीट है.एक्सपायर दवाओं को संग्रह कर लगभग 6 महीने से प्रतिमा और पंडाल को आकर दिया  है.

    इससे पहले कोयला, ट्यूब लाइट, साबुन और मूंगफली के छिलके जैसी चीजों से अबतक मां सरस्वती की प्रतिमा बनाये थे.

    अभिजीत चैटर्जी ने कहा कि इस वर्ष रिटायर हो रहे है. इसके आगे रांची या कोलकाता में रहने का मन है.

    इसे भी पढ़ें: बोकारो-रामगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली के साथ दोबारा मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो-रामगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली के साथ दोबारा मुठभेड़, सर्च अभियान जारी
    Next Article दुकानदार की दिलेरी ने ज्वेलरी दुकान लूटने से बचाया, हथियार छोड़कर भागे अपराधी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.