Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमरन कौर बनी वॉइस ऑफ जेवियर्स, दर्जनों कार्यक्रम के साथ जेवियर उत्सव का आगाज
    झारखंड

    सिमरन कौर बनी वॉइस ऑफ जेवियर्स, दर्जनों कार्यक्रम के साथ जेवियर उत्सव का आगाज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • 10 फाइनलिस्टों को हराकर सिमरन ने अपने नाम किया ट्रोफी
    • नीतीश कुमार सिंह, आईएएस, जामताड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर हुए उपस्थित

    रांची : संत जेवियर्स कॉलेज रांची के तीन दिवसीय जेवियर उत्सव का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले दिन महत्वपूर्ण कार्यक्रम वॉइस ऑफ जेवियर्स का आयोजन हुआ। सिमरन कौर ने जीत हासिल कर वॉइस ऑफ जेवियर्स का खिताब जीता। बता दें कि वॉइसऑफजेवियर्स सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। जिसमें कॉलेज भर के छात्र-छात्राएं सिंगिंग में पार्टिसिपेट कर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। जीतने वाले को वॉइस आॅफ जेवियर खिताब दिया जाता है और यह खिताब 1 साल तक उसी के पास रहता है।

    शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में वॉइस और जेवियर पर पूरे कॉलेज की निगाहें टिकी हुई थी। इसके लिए 31 जनवरी को प्रीलिम्स के फाइनल में अंजली कुमारी, अपूर्व डे, आयुष अग्रवाल, राजदीप चटर्जी, सायंतानी सेनगुप्ता, सिमरन कौर, सुनिधि चौधरी और मयंक शेखर ने जगह बनाई थी। शुक्रवार को हमारी अधूरी कहानी, तेरे संग यारा, हम्मा हम्मा, दिल तो बच्चा है जी, दिल हारा, टशन जैसे गाने गाए गए, जिसके बाद सिमरन कौर विजेता बनी। रविवार तक फेस्ट में कई कार्यक्रम होंगे।

    पहले दिन उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर नीतीश कुमार सिंह, आईएएस, जामताड़ा उपस्थित हुए। साथ में आईएएस कैटालिस्ट के डायरेक्टर विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर प्रिंसिपल फादर इमैनुअल बारला, रेवरेंट रॉबर्ट प्रदीप कुजुर, डीएसडब्ल्यू मार्कस बारला, एके सिंह आदि प्रोफेसर्स उपस्थित रहे।

    मैं चीफ गेस्ट नहीं, एक दोस्त की तरह आया हूं : नीतीश
    छात्रों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि वह आज अपने पुराने कॉलेज के दिनों को याद कर रहे हैं। वे किसी चीफ गेस्ट के तौर पर नहीं बल्कि एक दोस्त के तौर पर कॉलेज आए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन में उत्पन्न हो रही परिस्थितियां वास्तविक जीवन का एक नमूना ही है। आप वही करें जिसमें आप अच्छे हैं और अपनी प्रतिभा की पहचान कर आगे बढ़ें। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    बाकी कार्यक्रमों की भी रही धूम

    आयोजन के पहले दिन वॉक्सा के साथ-साथ वाल पेंटिंग, फोक डांस, डिबेट, आदि कई इवेंट हुए। हिंदी और इंगलिश डिबेट में 10 फाइनलिस्ट को चुना गया। जिसके लिए डॉक्टर सुशील कुमार भाटिया, सुमन घोष और प्रोफेसर अनन्या बोस ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

    वहीं वेस्टर्न सोलो में अतुल विश्वास पूर्ति ने जीत हासिल की। इस कार्यक्रम के निर्णायक प्रोफेसर कामिल धान थे। जेवीएस क्वेस्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसमें छात्रों को हिंट के आधार पर उत्तर देना था इस कार्यक्रम को प्रतिशत सचिन मिश्रा ने जज किया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजीव रंजन बने झारखंड के नए महाधिवक्ता
    Next Article नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.