Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्पीकर ने किया किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन, विभिन्न स्टॉल का किया अवलोकन
    झारखंड

    स्पीकर ने किया किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन, विभिन्न स्टॉल का किया अवलोकन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग झारखंड सरकार कृषि प्रभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया. कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति व स्थानीय प्रशासन के द्वारा स्वागत किया गया. इस क्रम में उन्होंने बारी-बारी से किसान मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अपने जीवन स्तर को खेती के जरिए काफी उन्नत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहले किसानों को उत्पादित सामग्री का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था जिसको ध्यान में रखते हुए कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की गई है और कुछ ही दिनों में उसका विधिवत उद्घाटन हो जाएगा.

    किसान अपने उत्पादित फसलों को कोल्ड स्टोर में रखकर समय के अनुसार उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में किए गए आम की खेती व बागवानी को लेकर भी प्रशंसा की. कहा कि पूर्व में इस क्षेत्र में इस प्रकार की खेती नहीं हुआ करती थी पर आज के दिन में विदेश में भी हमारे क्षेत्र के उत्पादित फल व फसल निर्यात हो रहा है. उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास उन्मूलक कार्यों की भी बातें कही. कहा की क्षेत्र के आम लोगों एवं किसानों के सुविधा को लेकर भेलुवा में पावर ग्रिड की भी स्थापना की गई है उन्हें सभी युवाओं को खेती में अग्रसर होकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवा खेती कर अपने परिवार की स्थिति को बेहतर कर सकते हैं इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने भी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.

    कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, पंचायत समिति सदस्य समर माजी, समिति सदस्य गुलशन अली, केंद्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जयधन हांसदा, आदि सबों ने संबोधित किया. इस अवसर पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी, जिला परिषद सदस्य सुनम सोरेन,प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह,पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी सबन  गुड़िया,बीस सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,बीस सूत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, समाजसेवी सफीक अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि गुपीन सोरेन, शेख मुस्ताक प्रगतिशील किसान निर्मल माजी, मंत्री राम मंडल सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

    मालूम हो कि जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में किसानों द्वारा उत्पादित सरसों, गेहूं, चना, अरहर, मकई, गजार, मूली, शलजम, प्याज, कदीमा, आलू, बंदा गोभी, फूल गोभी के अलावा फलों में अमरूद नींबू, संतरा, केला, कटहल, मशरूम, विभिन्न प्रकार के फलों का दो पौधा जड़ सहित प्रदर्शनी में  रखी गई है. इस अवसर पर इस अवसर पर मंच पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति के द्वारा बुके देकर तथा शाल ओढ़ा कर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार तथा सिद्धू कानू संस्था के सचिव कुद्दुस अंसारी ने स्मृति चिन्ह देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया. उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार सिंह, नाला बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीटीएम मुख्यालय हिमांशु दास, लेखपाल गणेश कुमार, बीटीएम कर्माटांड़ विजय अन्य अधिकारी तथा किसान मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: जेएमएम केंद्रीय महासचिव ने नीतीश कुमार पर ली चुटकी, हेमंत सोरेन की रिमांड को बताया साजिश

    आज की खबर करंट न्यूज कृषि पशुपालन कृषि प्रभाग जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नाला नेताजी स्टेडियम न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सहकारिता विभाग सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोजगार मेले में बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, छह महीने में 40 हजार को देंगे नौकरी
    Next Article हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाए जाने का बीजेपी ने किया स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.