Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव से विशेष बातचीतः रांची की निधि ने दिल्ली में जीता मिस डिजाइनर आइकन का खिताब, जानिए कौन है निधि गुप्ता
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव से विशेष बातचीतः रांची की निधि ने दिल्ली में जीता मिस डिजाइनर आइकन का खिताब, जानिए कौन है निधि गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • संत जेवियर्स की रही है स्टूडेंट, सरला बिरला यूनिवर्सिटी से कर रही हैं MBA.
    • 73 लड़कियों और 120 लड़कों के बीच था मुकाबला, 5 दिनों तक चला फिनाले.

    रांची : मिस इंडिया एशिया के ग्रांड फिनाले में रांची की निधि गुप्ता को मिस डिज़ाइनर आइकन का खिताब दिया गया। मिस इंडिया एशिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन दिल्ली में 24 से 29 जनवरी के बीच हुआ था। इन 5 दिनों में देशभर के 73 लड़कियां वह 120 लड़कों ने परफॉर्म किया। इसमें ब्यूटी, कम्युनिकेशन और टैलेंट के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। निधि गुप्ता को उनके आउटफिट और प्रेजेंटेशन के लिए सराहा गया और मिस डिजाइनर आइकन का खिताब मिला।

    जोहार लाइव से विशेष बातचीत में निधि ने बताया कि वे पिछले 1 साल से मॉडलिंग कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने रांची के मोरहाबादी में आयोजित फैशन शो में सुपरमॉडल झारखंड का खिताब जीता था, जिसके बाद मिस इंडिया एशिया उनका अगला पड़ाव रहा। मिस इंडिया एशिया का आयोजन ग्लोबल इंडिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ओर से किया गया था।
    निधि ने बताया कि मुकाबला आसान नहीं था। देशभर से आए 200 मॉडल्स के बीच कंपीट करना दिलचस्प भी रहा। 5 दिनों में उन्होंने वॉक, पुल राउंड, जिम राउंड आदि क्वालीफाई करते हुए फाइनल्स में मिस डिजाइनर आइकन का खिताब जीता. वे इसके लिए अपने परिवार और भैया कृष्ण कुमार के सपोर्ट को श्रेय देती हैं।

    • भरतनाट्यम और बॉलीवुड डांसिंग का है शौक, वुशु की रह चुकी है खिलाड़ी

    निधि गुप्ता भरतनाट्यम डांसर है और बॉलीवुड स्टेप्स भी अच्छे से जानती हैं। मॉडलिंग और डांसिंग के अलावा निधि वूशु प्लेयर रह चुकी हैं। स्कूल के दौरान वे वूशु मैं नेशनल लेवल तक जा चुकी हैं. डांस उन्होंने रांची से ही सीखा है, वहीं भरतनाट्यम अपनी एक दोस्त से। वे पिछले 2 साल से भरतनाट्यम कर रही हैं।
    निधि रांची के पास बुढ़मू से आती हैं और रांची में हॉस्टल में रहती हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन संत जेवियर्स कॉलेज रांची से पूरा किया है और इस वक्त सरला बिरला यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही हैं। निधि के पिता और भैया बिजनेसमैन हैं, उनकी मां गृहिणी हैं, घर मेक दीदी और छोटा भाई भी है।

    • सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं है मॉडलिंग

    मॉडलिंग में करियर देख रहे हैं युवाओं से निधि कहती हैं कि मॉडलिंग इंडस्ट्री सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं है। आपको अपनी लाइन चुननी पड़ती है, कड़ी मेहनत के साथ मॉडलिंग की पढ़ाई करनी होती है. सफल लोगों के वॉक को देखना होता है, उनकी परफॉर्मेंस देखनी होती है और इसके बाद ही आप आगे बढ़ पाते हैं। सिर्फ ग्लैमर के लिए इंडस्ट्री में नहीं आएं, वरना आपको निराशा हाथ लगेगी। कपड़ों और लड़कियों को लेकर समाज के सवालों पर निधि का स्पष्ट जवाब है कि हर इंसान को अपनी मर्जी से अपने प्रोफेशन चुनने की आजादी है और यदि वह इसमें कंफर्टेबल है तो किसी और को इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव : सियासी तपिश बढ़ी, सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी लगा रहे हैं पूरी ताकत
    Next Article मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.