Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 10:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी शमीम गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी शमीम गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । रांची के अरगोड़ा पुलिस ने पिपरटोली अपर कोचा में हुई दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी शमीम को गिरफ्तार किया है। शमीम की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात पिठोरिया से हुई है। उल्लेखनीय है कि एक सितंबर 2019 को अरगोड़ा के पिपरटोली स्थित अपर कोचा में भैरव तिग्गा के किराए के मकान में रहने वाली रेखा तिग्गा और उसकी 6 वर्षीय पुत्री प्रियांशी तिग्गा की हत्या कर दी गई थी। शमीम रेखा के साथ लव इन रिलेशनशिप में रहता था। हत्या कर उसने दोनों के शव को पानी के सोफीट में डाल दिया था।

    पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 28 वर्षीय रेखा तिग्गा और उसकी बेटी छह वर्षीय प्रियांशी के रूप में हुई थी। सीआईडी सहित चार डीएसपी, दो इंस्पेक्टर व अरगोड़ा पुलिस की छानबीन में पता चला था कि मां-बेटी की 12 दिन पहले यानी 22 अगस्त को कर दी गई थी और शव को शॉकपिट में डाल दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी मोहम्मद शमीम अप्रैल 2019 से रेखा के साथ पीपरटोली स्थित सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त एएसआई भैरव तिग्गा के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रहता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया था कि मोहम्मद शमीम को उन्होंने अपने घर में किराएदार कम केयरटेकर के रूप में रखा था। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था जबकि मृतका रेखा मजदूरी करती थी।

    उधर, मकान मालिक भैरव ने बताया था कि वे अपने पुराने मकान में रहते थे। घटना से एक सप्ताह पूर्व मोहम्मद शमीम कहीं चला गया था। घर की देखरेख नहीं हो पा रही थी। वे खुद रात को आकर घर में रहते थे। दो सितंबर को वे खुद घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी क्रम में उन्हें शॉकपिट के आसपास बड़ी-बड़ी मक्खियां भिनभिनाती दिखीं, तो उन्हें आशंका हुई। उन्होंने रेखा के रिश्तेदार नगर निगम कर्मी अनिल तिग्गा को बुलाया। उसने देखने के बाद कहा-लगता है कि शॉकपिट में किसी जानवर का शव है। स्लैब हटाकर देखते हैं, लेकिन भैरव ने उसे रोकते हुए कहा कि पुलिस को बुला लेते हैं। जब पुलिस आई और शॉकपिट से ईंट निकाले गए तो अंदर मां-बेटी के कंकाल मिले। मृतका रेखा की बहन पंचमी तिग्गा के बयान पर पुलिस ने अरगोड़ा थाने में शमीम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article झारखंड राज्य आवास बोर्ड 10 को तीन सामुदायिक भवन करेगा नीलाम

    Related Posts

    गिरिडीह

    मूसलाधार बारिश में 2 साल का बच्चा नाले में बह गया, खोज जारी

    September 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    September 21, 2025
    चतरा

    टंडवा में फ्लाई एश लोडिंग साइट पर फा’यरिंग, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

    September 21, 2025
    Latest Posts

    अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    September 21, 2025

    महालया अमावस्या आज : पितृ पक्ष का समापन, मां दुर्गा के आगमन की शुरुआत

    September 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

    September 21, 2025

    इस बार पटना का दशहरा होगा खास, रामलीला से लेकर रावण दहन तक कई नए आयोजन

    September 21, 2025

    नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.