Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 1:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्कूलों में मिड डे मील के लिए झारखंड को मिले 245 करोड़ रुपए
    झारखंड

    स्कूलों में मिड डे मील के लिए झारखंड को मिले 245 करोड़ रुपए

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में झारखंड में चल रहे मिड डे मील से संबंधित सवाल किया. सांसद ने इस योजना की विशेषताएं उद्देश्य भी पूछा और झारखंड को जारी की गई राशि से संबंधित जानकारी मांगी. सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि झारखंड को मिड डे मील के लिए 245 करोड़ रुपए मिले है. साथ ही बताया कि पीएम पोषण योजना भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है. जिसके माध्यम से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मील का प्रावधान है. इसमें यह स्पष्ट निर्देशित है कि गार्डनिंग भी कराना है, जिसके तहत बच्चों को प्रकृति और बागवानी के अनुभव प्रदान करना है. वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्कूल के भोजन की जो भी खरीदारी हो, वह स्थानीय स्तर पर की जाए. इसके माध्यम से रोजगार सृजन भी हो सके और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके.

    पौष्टिक भोजन कराना है उपलब्ध

    बच्चों को भोजन में वहीं चीज परोसनी है जो पौष्टिक भी हो और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम पोषण योजना राज्यों और संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासन के साथ भारत सरकार की भागीदारी से कार्यान्वित की जाती है. इसमें भारत सरकार और राज्य की सरकार का अनुपात 60:40 है. वहीं पूर्वोत्तर क्षेत्र जम्मू और कश्मीर सहित अन्य राज्यों में यह अनुपात 90:10 है. केंद्रीय मंत्री ने सदन में बताया कि इस योजना के तहत प्राथमिक कक्षा के साथ-साथ उच्च प्राथमिक कक्षा के लिए प्रति बच्चा प्रतिदिन सामग्री लागत ₹5 रुपए 45 पैसे और ₹8 रूपए 17 पैसे हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार खाद्यान्न परिवहन सहायता और प्रबंध, परिवहन के लिए 100% वित्त पोषण उपलब्ध कराती है.

    कई जिलों को मिली राशि

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम पोषण योजना के लिए प्रति छात्र खाद्यान्न की लागत सहित वर्तमान लागत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 11.38 रुपए व 16.25 रुपए है. चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में भारत सरकार ने झारखंड को 245 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा योजना के तहत झारखंड राज्य को 80549 मिट्रिक खाद्यान्न भी आवंटित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि विगत दो वर्षों में झारखंड को भारत सरकार ने लगभग 750 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं. वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक गिरिडीह जिले को 30 करोड़ रुपए, रांची जिले को 20 करोड़ रुपए, पलामू को 28 करोड़ रुपए, पश्चिम सिंहभूम को 20 करोड़ रुपए, देवघर को 20 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं. जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गिरिडीह जिले को 34 करोड़ रुपए, रांची जिले को 22 करोड़ रुपए, पलामू जिले को 31 करोड़ रुपए, पश्चिम सिंहभूम को 22 करोड़ रुपए और देवघर को 21 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है.

    ये भी पढ़ें:गुमला में बड़े पैमाने पर की गई थी अफीम की खेती, पुलिस ने फसल को किया नष्ट, दो को दबोचा

    आज की खबर करंट न्यूज केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम पोषण योजना भारत सरकार मिट्रिक खाद्यान्न मिड डे मील मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा वोकल फॉर लोकल संजय सेठ सांसद सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी के 11 साल बाद अलग हुए ईशा देओल और भरत तख्तानी
    Next Article इंडियन टूरिस्ट के लिए खुशखबरी : अब बिना वीजा के घूम सकेंगे ईरान, 15 दिन के लिए मिलेगी सुविधा, जानें शर्तें

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026
    क्राइम

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026
    Latest Posts

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026

    हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 57 अपराधी गिरफ्तार, 69 मनचलों को PR बॉन्ड पर छोड़ा

    April 23, 2026

    JAC 10वीं रिजल्ट 2026 आज हो सकता है जारी: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.