Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव  
    झारखंड

    राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज रांची पहुंचने वाली है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शहर में आज मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति नहीं है. इसके अलावा कई मार्गों में भी मालवाहक और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है. इस आलोक में ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने आदेश जारी किया है. बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज रामगढ़ से इरबा पहुंचेगी. इसके बाद बूटी मोड़, बरियातू रोड, एसएसपी आवास, राजभवन, रातू रोड, हरमू रोड, बाइपास होते हुए धुर्वा स्थित शहीद मैदान पहुंचेगी.

    इन मार्गों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित

    शालीमार बाजार से शहीद मैदान की ओर मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. जगन्नाथपुर मंदिर, तिरिल मोड़ से शहीद मैदान की ओर जा सकेंगे. चांदनी चौक, सिंह मोड़ की ओर से बिरसा चौक की तरफ, मेकॉन चौक, देवेंद्र मांझी चौक, डोरंडा थाना मोड़ से हिनू की ओर, कटहल मोड़ से चापूटोली, अरगोड़ा चौक की ओर, पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर की तरफ सिटी राइड बसें और बूटी मोड़ से बरियातू की ओर आने वाले बड़े वाहनों पर रोक लगायी गई है. राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    इन रास्तों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

    न्याय यात्रा बूटी मोड़ से बरियातू रोड, रणधीर वर्मा चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, सैटेलाइट गेट, एचइसी गेट से होते हुए शहीद मैदान पहुंचेंगे. शहीद मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में भी सुरक्षा का विशेष इंतजाम है. कार्यक्रम के बाद न्याय यात्रा पुलिस मुख्यालय, हटिया चांदनी चौक होते, इनसलरी चौक होते हुए खूंटी की ओर कूच करेगी.

    jharkhand johar live news Nyay Yatra Rahul Gandhi ranchi traffic Traffic Route जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड ट्रैफिक ट्रैफिक रूट न्याय यात्रा रांची राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता
    Next Article Gyanvapi Case : व्यासजी के तहखाने में पूजा पर रोक की मांग पर सुनवाई आज

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.