Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित सात पदक जीते
    खेल-सिनेमा

    ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित सात पदक जीते

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे सिकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक राज्य के नाम किये. रांची इमा कराटे स्टूडियो के आदित्य राज ने अपने दोनों स्पर्धा काता एवं कुमिते में उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक जीतकर राज्य का परचम लहराया. वहीं अंकित लकड़ा ने मेजबान टीम दिल्ली के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने आयु और वजन वर्ग में कई पदक जीते.

    सभी विजेता खिलाड़ियों को साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा ने पदक प्रदान किया. सभी सफल खिलाड़ियों को सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा राज्य गर्व महसूस कर रहा है. महिला खिलाड़ियों ने भी अपना उम्दा प्रदर्शन कर अन्य राज्य के खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.

    दूसरे दिन सब जूनियर स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आदित्य राज काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक, अंकित लकड़ा कुमिते में स्वर्ण पदक, शिशिर धान कुमिते में रजत पदक, तेजस कुमार कुमिते में रजत पदक, आकृति कच्छप कुमिते में कांस्य पदक, आर्यन डेहरी कुमिते में कांस्य पदक शामिल है.

    ये भी पढ़ें: चंपई सोरेन सरकार को समर्थन देने का विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया ऐलान

    अंकित लकड़ा अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा आज की खबर आदित्य राज इमा कराटे स्टूडियो एशियन कराटे फेडरेशन करंट न्यूज कराटे इंडिया कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तीन कांस्य तीन रजत दिल्ली न्यूज हेडलाइन महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधूमधाम से मनाया गया झामुमो का 52वां स्थापना दिवस, महिलाओं की भागीदारी पर दिया गया जोर
    Next Article रामगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खुली जीप से राहुल गांधी ने भरी हुंकार  

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.