Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 4:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ न बोलने वालों पर भड़कीं मंत्री मीनाक्षी लेखी
    ट्रेंडिंग

    कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ न बोलने वालों पर भड़कीं मंत्री मीनाक्षी लेखी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तिरुवनंतपुरम : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी एक कार्यक्रम में भारत माता की जय न बोलने वालों पर भड़क उठीं. मामला केरल में हुए एक युवा सम्मेलन का है. दरअसल, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को केरल में थीं. यहां वह एक युवा सम्मेलन में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में भारत माता की जय बोलने को लेकर विवाद पैदा हो गया. कार्यक्रम में मीनाक्षी लेखी ने भारत माता की जय कहा लेकिन दर्शकों के एक वर्ग ने कुछ नहीं कहा.

    मीनाक्षी लेखी ने उनके मुंह बंद देखे तो उन्हें भी भारत माता की जय बोलने को कहा लेकिन उस ओर से कोई जवाब नहीं आया. मीनाक्षी ने एक युवती को खड़ा करके उसे तीन से चार बार भारत माता की जय बोलने को कहा लेकिन वह कुछ नहीं बोली. इस पर मीनाक्षी भड़क गईं और उन्होंने उस युवती को बाहर निकलने को कह दिया.

    मीनाक्षी लेखी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार कहने के बावजूद उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा नहीं लगाया. स्पष्ट रूप से वह अप्रसन्न दिख रही थीं. लेखी ने उनसे पूछा कि क्या भारत उनकी मां नहीं हैं?

    बता दें कि केरल में इस सम्मेलन का आयोजन नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह समिति ने किया था. इसमें बीजेपी की सीनियर नेता मीनाक्षी लेखी दिल्ली से केरल पहुंची थीं. अपने भाषण का समापन करते हुए, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया और दर्शकों से इसे दोहराने के लिए कहा.

    चूंकि दर्शकों की प्रतिक्रिया अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी तो उन्होंने पूछा कि क्या भारत उनका घर नहीं है? केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री ने कहा, ‘क्या भारत सिर्फ मेरी मां है या आपकी भी मां है? मुझे बताओ…मुझे बताओ…क्या इसमें कोई संदेह है? कोई संदेह नहीं?…उत्साह व्यक्त करने की जरूरत है.’ उन्होंने नारा दोहराया और कहा कि बाईं ओर के दर्शकों की प्रतिक्रिया अभी भी अच्छी नहीं है.

    उन्होंने दर्शकों में से एक महिला की ओर इशारा करते हुए लेखी ने कहा, ‘पीली पोशाक वाली महिला खड़ी हो सकती हैं. बगल की तरफ मत देखिए. मैं आपसे इसी तरह बात करने जा रही हूं. मैं आपसे एक सवाल पूछने जा रही हूं. सीधा सवाल. भारत आपकी माता नहीं हैं?… यह रवैया क्यों?’

    मीनाक्षी लेखी ने दोबारा भारत माता की जय के नारे लगाए लेकिन, महिला अभी भी ऐसे ही खड़ी थी. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है. जिन्हें भारत के बारे में बोलने में शर्म आती है, उन्हें युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है.

    Country johar live news Kerala Meenakshi Lekhi Union Minister Youth Conference केंद्रीय मंत्री केरल जोहार लाइव न्यूज़ देश मीनाक्षी लेखी युवा सम्मेलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोर सिंह का तबादला समेत तीन IAS को मिला अतिरिक्त प्रभार, जेल आईजी का प्रभार मिला IPS सुदर्शन मंडल को
    Next Article प्रशासक ने पूछा, गैस प्लांट के लिए हर दिन 150 मीट्रिक टन गीले कचरे का टारगेट कैसे होगा पूरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    झारखंड

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.