Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, निकाला गया मशाल जुलूस
    झारखंड

    ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, निकाला गया मशाल जुलूस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिले के रवींद्र चौक से अंबेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया. मशाल जुलूस का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया. मशाल जुलूस में जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राज्य के लोकप्रिय युवा आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार परेशान करने का काम कर रही है. भाजपा जैसे – तैसे  हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि को धूमिल कर उनको प्रताड़ित करना चाहती है. लेकिन भाजपा को यह समझना चाहिए कि अगर हमारे मुख्यमंत्री को बार-बार ईडी या अन्य कोई एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाता है, तो झामुमो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे.

    ये रहे मौजूद

    मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य अजफारुल शेख, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम अंसारी, प्रकाश सिंह, आफताब आलम, आदित्य तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: बेरमो को जिला बनाने की मांग तेज, 29 जनवरी को बंद के समर्थन में उतरे नेता-अधिवक्ता  

    आज की खबर आदिवासी ईडी करंट न्यूज कार्यकर्ताओं केंद्रीय जांच एजेंसियों जोहार लाइव झामुमो झामुमो कार्यकर्ताओं झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ भाजपा सरकार मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवा लेटेस्ट न्यूज लोकप्रिय सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं से बोले, चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
    Next Article ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने रोहन बोपन्ना, जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.