Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं से बोले, चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
    झारखंड

    पाकुड़ पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं से बोले, चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में भव्य स्वागत किया. 13 जनवरी से जिला में आजसू युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रारंभ किए गए युवा संपर्क यात्रा का समापन प्रखंड के रहसपुर मैदान में किया गया. समापन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे. मौके पर मौजूद पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर, युवा नेता अफीफ असमल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. वहीं मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष तक राज्य में गठबंधन की सरकार रही. जो वादे कर वे लोग सरकार में आए, वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ. अब गठबंधन की सरकार दोबारा एक बार जनता को भ्रमित करना चाह रही है.

    उन्होंने ईडी के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग एजेंसी में टकराव पैदा करना चाह रही है. यह अच्छा कार्य नहीं है. सीधे तौर पर भी जो उनका पहला बयान था वे जाकर दे सकते थे. सरकारी एजेंसी को संविधान के दायरे में लाया गया है और यह स्वतंत्र रूप से कार्य करती है. यदि एजेंसी अपना कार्य कर रही है तो मुख्यमंत्री को ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं करनी चाहिए जिससे की सिस्टम को दूरगामी दुष्प्रभाव पड़े.

    ये भी पढ़ें: मंत्री बेबी देवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, पेटरवार पावर हाउस ने जीता पहला मुकाबला 

    आज की खबर आजसू आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो करंट न्यूज केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर गठबंधन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार युवा नेता अफीफ असमल राज्य सरकार लेटेस्ट न्यूज सरकारी एजेंसी सिटी न्यूज सुदेश महतो सुप्रीमो स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, निकाला गया मशाल जुलूस

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.