Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 11:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजधानी में छात्राओं ने दिखाया दम, स्नैचर को धर दबोचा, धुनाई
    झारखंड

    राजधानी में छात्राओं ने दिखाया दम, स्नैचर को धर दबोचा, धुनाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास सरस्वती पूजा करने जा रही दो छात्राओं के साथ छिनतई की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे तीन स्नैचरों में से एक को छत्राओं ने साहस दिखाते हुए धर दबोचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए स्नैचर की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए स्नैचर्स ने आज राजधानी के अलग-अलग इलाको में दो जगह से मोबाइल की छिनतई की थी।
    राजधानी रांची में इन दिनों आम लोग भी अपराधियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि अब अपराधी भी खौफ में रहने को मजबूर हैं। ताजा मामला रांची के अरगोड़ा इलाके का है, जहां ट्यूशन में सरस्वती पूजा मनाने जा रही दो छात्राओं के मोबाइल छीन कर भाग रहे तीन स्नैचरों का पीछा कर एक को धर दबोचा।
    दरअसल, अरगोड़ा चौक के पास से दो छात्राएं गुजर रही थी। इसी बीच स्नैचर मो कलाम अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुचा और एक छात्रा का मोबाइल छीन कर फरार होने लगा। लेकिन दोनों छात्राओं ने हिम्मत नहीं हारी और उनका पीछा करते हुए एक को स्कूटी से बाहर खींच कर सड़क पर पटक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मोहम्मद कलाम की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस बीच बाकी दोनों स्नैचर फरार हो गए।
    पकड़े गए स्नैचर मोहम्मद कलाम को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। तलाशी के दौरान उसके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया। पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों ने मोहम्मद कलाम को अरगोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में पूछताछ के दौरान कलाम ने बताया कि वह अपने और दो साथियों जसीम और बिलाल के साथ छिनतई करने के लिए निकला था। इस दौरान उसने पहले कडरू इलाके में एक लड़की से मोबाइल छीना था। उसके बाद अरगोड़ा चौक पर मोबाइल छीन रहे थे, लेकिन इसी दौरान पकड़े गए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : फिर से बड़े पैमाने पर नशे की खेती, पुलिस ने किया नष्ट
    Next Article राजधानी में बसंत पंचमी की धूम, मां सरस्वती की हो रही है पूजा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025
    क्राइम

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025
    झारखंड

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025
    Latest Posts

    बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले रनवे पर ही फ्लाइट में लगी आ’ग

    July 27, 2025

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.