Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : भट्ठा मालिक, डॉक्टर, मुखिया, ठेकेदारों से 15 दिनों से फोन पर मांगता था रंगदारी, गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : भट्ठा मालिक, डॉक्टर, मुखिया, ठेकेदारों से 15 दिनों से फोन पर मांगता था रंगदारी, गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पलामू: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मालिक, डॉक्टर, मुखिया, ठेकेदारों से 15 दिनों से फोन पर लगातार रंगदारी की मांग करने वाले दो अपराधियों को हैदरनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी मांगने वालों में एक इंजीनियर रवि रौशन भी शामिल है। रंगदारी के लिए उपयोग में लाया गया मोबाइल भी जब्त किया गया है।
    थाना प्रभारी ने बताया कि थाना के काजिनगर गांव निवासी रवि रौशन और अमरेंद्र बैठा जयपुर की एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। उसी दौरान उन्होंने एक फोन की चोरी की। फैक्ट्री बंद हो गई, तो दोनों अपने गांव आ गए। गांव में रवि रौशन ने चोरी के मोबाइल का सीम ले लिया और अमरेंद्र ने मोबाइल रख लिया। रवि रौशन ने हुसैनाबाद से एक मोबाइल खरीदा और चोरी के मोबाइल के फोन का सीम उसमें लगाकर रंगदारी की मांग करने लगा।
    पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो एसडीपीओ विजय कुमार ने तकनीकी सेल की मदद लेकर रंगदारी में उपयोग किए जाने वाले फोन से पूरे मामले का उद्भेदन किया।उन्होंने हैदरनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों अपराधियों को दो स्मार्ट फोन और एक छोटा फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री बंद होने के बाद उन्होंने रंगदारी मांगने का प्लान किया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : अपराधियों का आतंक, ठेकेदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी
    Next Article बिहार : जदयू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और महासचिव पवन वर्मा को किया निष्कासित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.