Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही असम की तानाशाह सरकार : राजेश ठाकुर
    झारखंड

    संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही असम की तानाशाह सरकार : राजेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: संविधान के तहत मिले मौलिक और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास असम की तानाशाह सरकार द्वारा किया गया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही. असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हुए हमले तथा राहुल गांधी को शंकरदेव मंदिर में नहीं जाने देने के विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला करने एवं राहुल गांधी को शंकरदेव मंदिर जाने से रोकने से साबित हो गया है कि गोड्से की विचार धारा से ओत-प्रोत लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं. इसी घबराहट में इस तरह का असंवैधानिक कदम भाजपा सरकार द्वारा उठाया जा रहा है. असम में भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया और ऐसे हमलों के द्वारा भगवान राम को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. हम संवैधानिक दायरे में भारत की जनता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और गोड्से के विचारधारा के लोग लगातार असंवैधानिक कृत्य कर देश में अराजक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

    यात्रा को बाधित करना चाहती है सरकार

    ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर भाजपा सरकार शांतिपूर्वक चल रहे यात्रा को येन-केन-प्रकारेण बाधित करना चाहती है ताकि यात्रा से दबे-कुचले, सामाजिक, आर्थिक एवं रोजगार के मुद्दे पर उनकी पोल न खुल जाये. राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं. जिस तरह की कार्रवाई हिमंत बिश्वा सरमा कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि पूरे असम में अराजक स्थिति हैं. मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि उनकी सरकार के कारनामों से त्रस्त जनता न्याय यात्रा के साथ जुड़े. लेकिन भाजपा की भ्रष्ट सरकार को जनता को न्याय देना होगा. ठाकुर ने कहा कि पहले न्याय यात्रा के काफिले पर हमला फिर राहुल गांधी को शंकर देव मंदिर में जाने से रोकना एक हत्प्रभ कर देने वाला निर्णय है. आखिर ऐसा किसके इशारे पर हो रहा है. लगता है कि इस देश में सिर्फ एक व्यक्ति को ही मंदिर में दर्शन एवं पूजा का अधिकार है. अपने आलाकमान के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री न्याय यात्रा को रोकने की चाहे जितनी कोशिश कर लें हमारा संघर्ष और यात्रा हक मिलने तक जारी रहेगा. कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि असम में संवैधानिक नहीं गुंडा राज चल रहा है. न्याय यात्रा पर हमला असम के मुख्यमंत्री की हताशा का परिचाक है.

    ये रहे मौजूद

    इस दौरान प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, रविन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, मानस सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, रमा खलखो, डॉ संजय सिंह, आभा सिन्हा, निरंजन पासवान, सोनाल शांति, जगदीश साहु, डॉ राकेश किरण महतो, अमरेन्द्र सिंह, खुर्शीद आदि मौजूद रहे.

    ये भी पढ़ें: 23 जनवरी से सुबह 4 बजे जागेंगे रामलला, दैनिक पूजा का शेड्यूल जारी

    अजय नाथ शाहदेव अमरेन्द्र सिंह अमुल्य नीरज खलखो आज की खबर आभा सिन्हा करंट न्यूज कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की केशव महतो कमलेश गोड्से जगदीश साहु जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ राकेश किरण महतो डॉ संजय सिंह ताजा खबर तानाशाह सरकार निरंजन पासवान न्यूज हेडलाइन प्रदीप तुलस्यान प्रदेश कांग्रेस कमिटी बापू वाटिका मोरहाबादी भाजपा सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा मानस सिन्हा मुख्य समाचार रमा खलखो रविन्द्र सिंह राकेश सिन्हा रांची राजेश ठाकुर राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज शंकरदेव मंदिर संजय लाल पासवान सतीश पॉल मुंजनी सिटी न्यूज सोनाल शांति स्थानीय खबर हिमंत बिश्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामभक्त निकले सड़कों पर, जय श्री राम के लगे नारे
    Next Article रोजगार मेला में युवाओं को ऑफर लेटर देकर बोले सीएम, रोजगार से जोड़ने का सिलसिला जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.