Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ED की कार्रवाई के विरोध में हजारों आदिवासी आज करेंगे राजभवन मार्च
    झारखंड

    ED की कार्रवाई के विरोध में हजारों आदिवासी आज करेंगे राजभवन मार्च

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आदिवासी संगठनों का मानना है कि ईडी द्वारा मुख्यमंत्री पर हो रही कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रभावित है और गैर संवैधानिक है. सीएम से पूछताछ के पहले जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं.

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज आदिवासी संगठनों का विशाल विरोध प्रदर्शन मोरहाबादी मैदान से शुरु होगा. प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अजय तिर्की ने कहा कि लगभग 1000 की संख्या में विभिन्न क्षेत्र के आदिवासी रांची के मोरहाबादी में एकत्र होंगे और पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े के साथ राजभवन तक मार्च कर अपना विरोध प्रकट करेंगे. उन्होंने बताया कि यह मार्च ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में है. उनका कहना है कि राज्य के मुखिया पर हो रही कार्रवाई असंवैधानिक है और इससे आदिवासी समाज में आक्रोश का माहौल है.

    कल मुख्यमंत्री से हो सकती है पूछताछ

    जमीन घोटाला मामले में कल (20 जनवरी) ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री का बयान दर्ज कर सकते हैं. बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने 8वें समन का जवाब दिया था और फिर 20 जनवरी को बयान दर्ज करवाने के लिए राजी हो गए थे. इसी सिलसिले में 20 जनवरी यानी शनिवार को उनसे पूछताछ किए जाने की पूरी संभावना है. जानकारी है कि ईडी के अधिकारी दोहपर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे. पूछताछ के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए ईडी ने राज्य के डीजीपी को पत्र भी लिखा है. हालांकि, कई आदिवासी संगठन इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.

    केंद्रीय एजेंसी का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल : अजय तिर्की

    विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय तिर्की ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है. केंद्र की सरकार राजनीतिक द्वेष में ईडी पर प्रेशर बनाकर इस तरह की असंवैधानिक कार्रवाई करवा रही है. यह एक चुनी हुई सरकार को गलत तरीके से गिराने का प्रयास है, जिसका वे विरोध करते हैं.

    20 जनवरी को भी हो सकता है विरोध

    सीएम से पूछताछ के दौरान भी आदिवासी संगठनों की तरफ से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी तक किसी संगठन से इसकी घोषणा अथवा इस तरह को कई बयान नहीं दिया है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सभी थानों के निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखें.

    Ajay Tirkey Central Agency ED jharkhand johar live news Raj Bhavan March ranchi Tribal Organization अजय तिर्की आदिवासी संगठन ईडी केंद्रीय एजेंसी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड रांची राजभवन मार्च
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में चिली ने चेक रिपब्लिक को 1-0 से हराया
    Next Article नालंदा में धांय-धांय : अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, महिला की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.