Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद का अल्टिमेटम, रेल सुविधा से जुड़ी डिमांड नहीं हुई पूरी तो ढुलाई होगी पूरी तरह ठप
    झारखंड

    सांसद का अल्टिमेटम, रेल सुविधा से जुड़ी डिमांड नहीं हुई पूरी तो ढुलाई होगी पूरी तरह ठप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा की पाकुड़ और साहिबगंज की जनता का रेल सुविधा से जुड़ी डिमांड. जिसे महीने के अंत तक पूरी नहीं की गई तो अगले महीने से पाकुड़ से रेलवे द्वारा पत्थर और कोयला की ढुलाई ठप कर दी जाएगी. सांसद विजय ने गुरुवार की शाम कोn पाकुड़ परिसदन में प्रेस कान्फ्रेस कर उक्त बाते कही. उन्होंने कहा कि हावड़ा रेल मंडल द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पाकुड़ में ठहराव के सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रण उन्हें नहीं दी गई. नाही हीं रेलवे द्वारा बनाए गए पोस्टर, बैनर,बोर्ड में कहीं उनका, मंत्री आलमगीर आलम और स्थानीय विधायक का भी नाम नहीं था.

    इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकारी प्रोटोकॉल के तहत पूरी तरह नियम का उलंघन है. रेलवे ने सीधे तौर पर सरकारी तौर तरीके का उल्लंघन किया है. सांसद ने कहा कि पाकुड़ की जनता की मांग को लेकर मैं लगातार लोकसभा में और रेल मंत्री को लिखित रूप में दे कर डिमांड पूरी करने की बात रखा हूं. कई बार जोनल मीटिंग में भी पाकुड़ के लोगों के डिमांड के अनुरूप ट्रेन के स्टॉपेज ,नई ट्रेन चालू करने की मांग दोहराता रहा हूं. लेकिन गत रविवार को जिस तरह रेलवे विभाग ने व्यवहार किया है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    सांसद ने कहा कि दो ट्रेन का स्टॉपेज देकर यहां की जनता को खैरात देने के लिए बाहर से आकर नेता अपना फोटो चमकाने का काम कर रहे हैं. यह बर्दाश्त नहीं होगा. सांसद ने कहा कि कल शुक्रवार को फिर पाकुड़ की जनता से जुड़ी रेल सुविधा की डिमांड को रेल मंत्री और हावड़ा और मालदा के डीआरएम, जीएम को लिखित रूप में पत्र दे कर मांग करेंगे. यहां की जनता की डिमांड इस महीने के अंदर पूरी नहीं हुई, तो फरवरी महीने से पाकुड़ से रेलवे द्वारा कोयला और पत्थर की ढुलाई को पूरी तरह ठप कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड बने 23 साल हो गए और सबसे अधिक समय यहां भाजपा की सरकार रही. भाजपा की सरकार में क्या कुछ हुआ यहां की जनता जानती है. लेकिन केंद्र एजेंसी को यह सब नहीं दिखता. मौके झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ओर प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख और पार्टी कार्यकर्ताओं मौजूद थे.

    जेएमएम सांसद विजय हांसदा जोहार लाइव झारखंड पाकुड़ रेल रेलवे विजय हंसदा साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम से पूछताछ के दिन बिगड़ सकता है माहौल, ED ने मुख्य सचिव और डीजीपी को सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र
    Next Article DIG सुरेंद्र झा पहुंचे धनबाद, अधिकारियों को दिया स्मार्ट पुलिसिंग का निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.