Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 5:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला में बंद का व्यापक दिखा असर, वाहनों का परिचालन ठप
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला में बंद का व्यापक दिखा असर, वाहनों का परिचालन ठप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गुमला । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के आह्वान पर शनिवार को जिला गुमला बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले की दुकानें बंद रहीं और यातायात भी ठप रहा।

    गुरुवार को लोहरदगा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में निकाले गये जुलूस के दौरान पथराव व आगजनी की घटनाओं के विरोध में शनिवार को विहिप व बजरंग ने गुमला बंद की घोषणा की थी। शनिवार को गुमला जिला बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बंद के दौरान अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकानेंं बंद रही। मालवाहक व यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों के न चलने से गुमला-रांची मार्ग, गुमला-सिमडेगा मार्ग. गुमला-जशपुर मार्ग व गुमला –लोहरदगा मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं जिला मुख्यालय में लगने वाला साप्ताहिक शनिवार हाट में भी वीरानी छाई रही।

    बंद को देखते हुये जिला प्रशासन ने पूूरे जिले में उपद्रव की आशंका के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। बंद के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। स्टेटिक पुलिस बल के अलावा पेट्रोलिंग ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी। गुमला जिला बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक असर दिखा। जिले के सिसई, भरनो, रायडीह, चैनपुर, डुमरी, जारी, घाघरा, बिशुनपुर, पालकोट, बसिया, कामडारा ब्लॉक में भी बंद काफी असरदार रहा और कारोबारी गतिविधियां बंद रहींं। घाघरा व बिशुनपुर संवाददाता के अनुसार बंद के दौरान दोनोंं ब्लॉक में बाइक्साइट खदानों से खुदाई, निकासी व परिवहन नहीं हुआ। रोजाना सैकड़ों की संख्या में चलने वाले माइंस ट्रकों के पहिये भी थमे रहे। इससे सरकार को करोड़ रुपये राजस्व की हानि हुई। बंद के दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर पूूरे जिले में शांति बनी रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्म और जाति या किसी व्यक्तिगत लाभ की भावना से ऊपर उठकर मतदान करें : राज्यपाल
    Next Article धनबाद : अवैध खनन रोकने पहुंचे सीआईएसएफ जवानों पर पथराव, छह जवान घायल

    Related Posts

    झारखंड

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025
    कारोबार

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025
    Latest Posts

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025

    BHEL में 515 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    July 8, 2025

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.