Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपीजी-एनएसजी कमांडो तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपीजी-एनएसजी कमांडो तैनात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पूरे देश में रविवार को गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह नौ बजे से परेड से संबंधित कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस काफी अलर्ट है। उसने सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए हैं। एनएसजी, एसपीजी और आईटीबीपी जैसी अन्य इकाइयों के साथ मिलकर आवश्यक संपर्क और पूर्वाभ्यास किया गया है। सभी एजेंसियां एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगी।
    दिल्ली पुलिस का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर स्वात टीमों को खासतौर से एक्टिवेट किया गया है और रणनीतिक रूप से उन्हें तैनात किया गया है। संदिग्धों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम को भी कई सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की अतिरिक्त 48 कंपनियों को वर्दी और सादे कपड़ों में लगभग 22,000 पुलिस कर्मियों के साथ तैनात किया जाएगा। वहीं दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं को 25 जनवरी की रात से ही सील कर दिया जाएगा।
    विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ 25 जनवरी की शाम छह बजे आम वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से राजपथ पर क्रॉस ट्रैफिक बंद हो जाएगा और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। इंडिया गेट 25 व 26 जनवरी की रात दो बजे बंद हो जाएगा। तिलक मार्ग पर 26 जनवरी की सुबह दस बजे से ट्रैफिक बंद हो जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेहत के लिए फायदेमंद है छुहारा और दूध, बनी रहेगी सेहत व खूबसूरती
    Next Article इंडियन काउंसिल फॉर ह्यूमन रिलेशंस ने किया विदाई समाराेह का आयोजन, रवांडा के राजदूत अर्नेस्ट रवामुको को दी गई विदाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    August 8, 2025

    रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार का तोहफा : महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

    August 8, 2025

    JPSC ने HC को दिलाया भरोसा, दो महीने में शुरू हो जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया

    August 8, 2025

    जमशेदपुर के पास NH-18 पर दो ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    August 8, 2025

    झारखंड JSSC भाषा शिक्षक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी सफल

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.