Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मकर संक्रांति से पूर्व मछली बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़
    झारखंड

    मकर संक्रांति से पूर्व मछली बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मकर संक्रांति से पूर्व जामताड़ा में मछली का बाजार गर्म दिखा. दरअसल, बंगाली और आदिवासी समुदाय के साथ समस्त संथाल क्षेत्र में मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मछली की बहुत मांग रहती है. सभी समुदाय के लोग इस दिन मछली का सेवन करना शुभ मानते हैं.  इस कारण रविवार को अहले सुबह से ही हाट बाजार में मछली की भारी तादाद दिखाई दी. विभिन्न किस्म के मछलियों से बाजार अटा हुआ दिखाई दिया. भारी संख्या में लोग भी अपने पसंद की मछली खरीदने में व्यस्त दिखाई दिए. मछली की मांग बढ़ने के कारण मछली के भाव में भी अचानक से उछाल दिखाई दी. आम दिनों की अपेक्षा आज सभी प्रकार के मछलियों की कीमत में तेजी रही.

    बंगाली समाज में जहां हिल्सा और पंपलेट जैसे महंगे मछलियों की मांग बढ़ती है, वहीं आम लोग रोहू, कतला, पोठी समेत स्थानीय मछलियों की मांग करते हैं. स्थानीय मछलियों में सबसे ज्यादा कतला के दाम में तेजी दिखाई दी जो 350 से 400 रुपये प्रति किलो के बीच बिका. बर्फ वाली मछलियों के दाम भी 170 से 200 रुपये प्रति किलो के बीच दिखाई दिया. सोहराय के चौथे दिन रविवार को आदिवासी समुदाय में भी मछली की भारी मांग होती है. इस दिन हर घर में मछली बनाया जाता है. जिसे आज नहीं खाया जाएगा बल्कि मकर संक्रांति के दिन लोग इसका खाने में इस्तेमाल करेंगे. कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों में मकर संक्रांति को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि ठंड और कोहरे के बीच भी लोग हाट बाजार में अपनी जरूरत के सामान लेते दिखाई दिए.

    Fish Fish Market Jamtara Jharkhand news johar live news Makar Sankranti जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज मकर संक्रांति मछली मछली बाजार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजापाड़ा के काली मंदिर में चौथी बार हुई चोरी, लोगों में आक्रोश
    Next Article ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी आयेंगे धनबाद, तैयारी में जुटी कांग्रेस   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Latest Posts

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.