Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फिजियोथेरेपी काउंसिल के अधिकारियों का निरीक्षण, दो सेंटरों का नहीं था रजिस्ट्रेशन, चेतावनी देकर छोड़ा
    झारखंड

    फिजियोथेरेपी काउंसिल के अधिकारियों का निरीक्षण, दो सेंटरों का नहीं था रजिस्ट्रेशन, चेतावनी देकर छोड़ा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड राज्य फिजियोथेरेपी काउंसिल के अधिकारियों ने 13 जनवरी को रांची के कुछ फिजियोथेरेपी क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया. काउंसिल के तरफ से निरीक्षण दल में परिषद् के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, उपाध्यक्ष डॉ अभय कुमार पाण्डेय, सदस्य सचिव डॉ अजीत कुमार और काउंसिल के सदस्य डॉ देवेंद्र मुंडा थे.

    अधिकारियों ने बताया कि काउंसिल को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ क्लिनिक बिना निबंधित एवं क्वालिफाइड फिजिथेरापिस्ट के चलाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित करते हुए हरमू चौक स्थित रांची फिजियोथेरेपी क्लिनिक, पहाड़ी मंदिर स्थित सरस्वती फिजियोथेरेपी क्लीनिक में औचक निरीक्षण किया. दोनों ही जगह कार्यरत लोगों के पास काउंसिल द्वारा निबंधन नहीं पाया गया. क्लीनिक संचालकों को शीघ्र निबंधन कराते हुए अपने बोर्ड और क्लीनिक में रजिस्ट्रेशन नंबर को प्रदर्शित करने को कहा.

    फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट पर लगेगी लगाम

    रांची शहर में काउंसिल का यह पहला औचक निरीक्षण है और आगे भी झारखंड के सभी जिलों में यह निरीक्षण जारी रहेगा. जिससे फर्ज़ी और अनट्रेंड फिजियोथेरेपिस्ट पर लगाम लगाई जा सकेगी. राज्य में कार्यरत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी फिजियोथेरेपिस्ट को काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. बता दें कि पूर्व में भी काउंसिल द्वारा झारखंड के जमशेदपुर में कुछ क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया था.

    काउंसिल में जारी है रजिस्ट्रेशन

    फिजियोथेरेपी काउंसिल साल भर से ज्यादा समय से राज्य में फिजियोथेरेपी चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन कर रहा है. इसके लिए विभिन्न समाचारपत्रों एवं सोशल मीडिया में सूचना प्रकाशित की गई. जिसमें राज्य में कार्य कर रहे सभी फिजियोथेरेपिस्ट को परिषद से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. परिषद् से रजिस्ट्रेशन के बिना फिजियोथेरेपी क्लीनिक चलाना और मरीजों का ईलाज करना गैर कानूनी है. इसमें जुर्माने और दंड का प्रावधान है.

    Jharkhand news johar live news Physiotherapist Physiotherapy Physiotherapy Council ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज फिजियोथेरेपिस्ट फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपी काउंसिल रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीपीएस में प्रोजेक्ट मॉडल एक्सपो, छात्रों ने ‘इनोवेट, एलिवेट एंड डोमिनेट’ थीम पर लगाई प्रदर्शनी
    Next Article हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024 : न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से किया परास्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.