Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 4:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उधर बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस से जुड़े, इधर हेमंत ने टाला मंत्रिमंडल का विस्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    उधर बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस से जुड़े, इधर हेमंत ने टाला मंत्रिमंडल का विस्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • गुलीकेरा कांड से मर्माहत हैं, इसलिए टल रहा मंत्रिमंडल का विस्तारः हेमंत
    • बंधु तिर्की को हेमंत सरकार मे मंत्री बनने के लिए टला विस्तारः सूत्र

    रांचीः हेमंत के मंत्रिमंडल का विस्तार अब शुक्रवार को नहीं होगा।आज के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से समय मांगा था, शाम में नए मंत्रियों का शपथ भी होना था। लेकिन हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार स्थगित कर दिया है। उन्होंने इसकी सूचना राज्यपाल को खुद मिलकर दी। जिस वजह से ऐसा किया गया है, वह दिलचस्प है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
    गुरुवार शाम को हेमंत सोरेन ने मीडिया को बताया कि वे गुलीकेरा में हुए कांड से मर्माहत हैं, इसलिए मंत्रीमंडल का विस्तार टाल रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर इसके तार बंधु तिर्की से जुड़े हैं। गुरुवार शाम को जेविएम विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि वे दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे।
    सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के कांग्रेस में आने के बाद उन्हें मंत्रीपद मिलने की पूरी संभावना है। सूत्रों का कहना है कि चुंकि बंधु तिर्की को मंत्री बनना है, इसलिए मंत्रिमंडल का विस्तार टाला गया। प्रदीप यादव भी बंधु तिर्की को मंत्री बनाए जाने पर राजी हैं।

    कांग्रेस के किसी एक विधायक का मंत्रिमंडल से पत्ता साफ –
    बंधु तिर्की के कांग्रेस में आ जाने से कांग्रेस के किसी एक विधायक का मंत्रिमंडल से पत्ता साफ होगा। कांग्रेस से 5 मंत्री बनने हैं। ऐसे में बंधु तिर्की के आने से किसी एक को मंत्रीपद छोड़ना होगा। यह गाज किसपर गिरेगी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की नई तारीख आ जाएगी, जिसमें कांग्रेस के 5 मंत्रियों में से एक बंधु भी होंगे।

    बंधु तिर्की और प्रदीप यादव का जेविएम छोड़ना भी योजनाबद्ध –
    बंधु तिर्की और प्रदीप यादव का जेविएम छोड़ना भी योजनाबद्ध है। बाबूलाल मरांडी ने दोनों विधायकों को पार्टी से निकालकर न सिर्फ झाविमो का भाजपा में विलय का रास्ता साफ कर लिया है, बल्कि बंधु और प्रदीप के लिए भी दरवाजे खोल दिये थे। झाविमो की नई कार्यकारिणी में दोनों विधायकों का होने से ही इसके संकेत मिल गए थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुलीकेरा कांड से मर्माहत, मंत्रिमंडल का विस्तार टला
    Next Article रामगढ़ : हथियार के बल पर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.