Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विद्यालयों में अभियान चलाकर छात्रों का निशुल्क आधार कार्ड बनाया जाए : डीसी
    झारखंड

    विद्यालयों में अभियान चलाकर छात्रों का निशुल्क आधार कार्ड बनाया जाए : डीसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की. विभिन्न एजेंडों पर क्रमवार उपायुक्त ने चर्चा की. इस दौरान पहले उन्होंने जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआइडी शैलेंद्र मिश्र से जिले में उपलब्ध आधार पंजीकरण केंद्रों की संख्या का अद्यतन जानकारी ली. जिला परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 212 आधार पंजीकरण मशीन है, जिसमें 189 मशीनों के माध्यम से पंजीकरण कार्य किया जा रहा है. शेष 11 मशीन वर्तमान में बंद है.

    जिले के सभी नौ प्रखंडों के पंचायतों में सीएससी केंद्र के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यम से बाल विकास. वहीं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सीएससी, ई गर्वमेंट के माध्यम से बैंकों एवं इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक माध्यम से एवं डाक विभाग के माध्यम से आधार पंजीकरण केंद्र संचालित हो रहा है. स्कूली एवं साक्षरता विभाग को उपलब्ध 18 मशीन में से 11 मशीन का संचालन नहीं हो रहा है. इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र जारी कर सभी का संचालन सुनिश्चित करने एवं अभियान चलाकर विद्यालय में अध्ययनरत शत प्रतिशत छात्र – छात्राओं का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा. इसकी नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में शून्य से 05 वर्ष एवं 05 से 18 वर्ष के छूटे हुए बच्चों/युवाओं का आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

    साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल बोकारो के एनएमटीसी भवन में आधार सेवा केंद्र जल्द स्थापित कर संचालित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी के माध्यम से आधार पंजीकरण कराने वाले मामले प्रकाश में आने पर त्वरित कार्रवाई करने एवं कुछ आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित प्रभारी मुख्यालय डीएसपी पुनम मिंज को भी उपायुक्त ने थाना स्तर से भी ऐसे मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. नये आधार का पंजीकरण निःशुल्क करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से निःशुल्क है. अगर कोई इस सेवा के लिए राशि की मांग करता है,तो आमजन आगे बढ़ कर शिकायत करें. ऐसे केंद्र संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. आधार में किसी तरह का अपडेट कराने पर 50 रूपये एवं किसी तरह की बायोमैट्रिक परिवर्तन कराने पर 100 रूपये का शुल्क विभाग द्वारा निर्धारित है. बैठक में यूआइडी क्षेत्रीय कार्यालय रांची के विवेक कपुर, एलडीएम आबीद हुसैन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रतिनिधि इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक बोकारो, प्रतिनिधि इंडिया पोस्ट, सीएससी मैनेजर आदि उपस्थित थे.

    Dc आधार कार्ड जोहार लाइव झारखंड डीसी कुलदीप चौधरी बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleABVP ने मनाया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतो पर चलने का लिया गया संकल्प
    Next Article बेरमो में टुसू परब का हुआ शुभारंभ, निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.