Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ता को पूरी करता है, पर आज तक दर्जा नहीं मिल पाया : योगेंद्र प्रसाद
    झारखंड

    बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ता को पूरी करता है, पर आज तक दर्जा नहीं मिल पाया : योगेंद्र प्रसाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: गोमिया के पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो को हर हाल में जिला का दर्जा मिलेगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वर्ष 2015 में विधानसभा में मुखर होकर जिला की मांग उठाया था और सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था. अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त, आयुक्त उतरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग से प्रस्ताव की मांग की गई थी. पर किसी कारण वश जिला का प्रस्ताव सरकार तक नहीं पहुंच पाया. जिस कारण उस समय जिला नहीं बन पाया. उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल सबसे पुराना अनुमंडल है और जिला बनने की सारी अहर्ता को पूरी करता है. मगर उसके बाद भी आज तक इसे जिला का दर्जा नहीं मिल पाया है.

    मैं हमेशा अधिवक्ता संघ के साथ खड़ा रहा हूं

    उन्होंने कहा कि मैं आप सभी अधिवक्ता को यह आश्वासन देता हूं कि बेरमो को बहुत जल्द जिला का दर्जा प्राप्त होगा. इससे पहले भी कई बार अधिवक्ता संघ के द्वारा बेरमो जिला बनाने की मांग किया जा चुका है. मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं और रहूंगा. जब भी अधिवक्ता संघ के द्वारा मुझे याद किया गया है, मैं जरूर आपके पास पहुंचता हूं और पहुंचता रहूंगा. वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, रामविश्वास महता, बैजू राम, राम बल्लभ महतो और बासु डे के द्वारा फूल माला पहनाकर योगेंद्र प्रसाद का स्वागत किया. अधिवक्ता रिया कुमारी के द्वारा गुलदस्ता दिया गया और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के द्वारा संघ की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

    कामेश्वर मिश्रा ने की बैठक की अध्यक्षता

    बैठक के बाद श्री महतो अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार से मिलकर विधानसभा से मांग गया प्रस्ताव के आलोक में प्रस्ताव भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार से मिल कर जिला बनाने की दिशा में पहल करेंगे. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की और धन्यवाद ज्ञापन दिया. वहीं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने मंच संचालन एवं स्वागत भाषण देते हुए कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग सबसे पहले हमारे अधिवक्ता स्वर्गीय शैलेंद्र प्रसाद जो गोमिया विधानसभा में चुनाव लड़े थे उन्होंने आवाज उठाई थी. उसके बाद लगातार लोग बेरमो जिला बनाने की मांग कर रहे हैं. बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग हमेशा किया जा रहा है और हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द अब बेरमो को जिला का दर्जा प्राप्त होगा. मौके पर कुमार बबन, वीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, सुनील कुमार, रविंद्र नाथ बोस, महुआ कारक, कल्याणी, मुनमुन कुमारी, पुष्पा हंस, रिया कुमारी, हसीना खातून, तेजू करमाली, चंद्रशेखर प्रसाद, संजय कश्यप, अर्जुन सिंह, योगेश नंदन प्रसाद, अरुण कुमार महतो, कौशल उपाध्याय, नरेश चंद्र ठाकुर, पुनीत लाल प्रजापति,, महेश ठाकुर, चंदू विश्वकर्मा सहित अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: BREAKING : IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी को फिर से ईडी का समन, 12 जनवरी को बुलाया

    अधिवक्ता संघ अनुमंडल पदाधिकारी आज की खबर आयुक्त उतरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग उपायुक्त करंट न्यूज गोमिया जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बेरमो बोकारो मुख्य समाचार योगेंद्र प्रसाद लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजीवन कारावास की सजा काट रहे 109 कैदियों की रिहाई पर हुई समीक्षा, 56 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति
    Next Article धनबाद-चन्द्रपुरा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का दोबारा परिचालन का शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    Latest Posts

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.