Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक, ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन की दी गई जानकारी
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक, ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन की दी गई जानकारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का संचालन किया जाना है. जिसके माध्यम से जिला समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा. केंद्र पर ईवीएम, वीवीपीएटी मशीन के माध्यम से लोगों को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. वहीं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन में ईवीएम होगा जो कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जानकारी देगा.

    उन्होंने जानकारी दी की ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन की शुरुआत 10 जनवरी 2024 से की जाएगी जो की लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा. आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से लोगों को ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन के प्रति जागरूक करने की अपील की. वहीं उन्होंने नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराने की अपील की. बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे.

    आज की खबर ईवीएम उपायुक्त उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार करंट न्यूज जिला निर्वाचन पदाधिकारी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ रामगढ़ चंदन कुमार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा निर्वाचन वीवीपीएटी मशीन सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article33वें दिन भी जारी है संतोष नायक का अनिश्चितकालीन धरना, जिला परिषद सदस्यों ने दिया समर्थन
    Next Article 24 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हो रहा इलाज, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैठ रहे डॉक्टर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.