Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एसआईटी करेगी बुरुगुलीकेला गांव में 7 ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या की जांच : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईटी करेगी बुरुगुलीकेला गांव में 7 ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या की जांच : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020Updated:January 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री ने झारखण्ड मंत्रालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजी पुलिस तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

    रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम के बुरुगुलीकेला गांव में 7 ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या की घटना पर झारखण्ड मंत्रालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजी पुलिस तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

    • अपराध करने वाले और कानून तोड़ने वालों में पुलिस का दहशत बना रहे

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट कहा कि यह सही है कि पुलिस हर जगह नहीं रह सकती है किंतु, पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिये कि जनता का भरोसा उस पर बना रहे तथा अपराध करने वाले और कानून तोड़ने वालों में पुलिस का दहशत भी बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे उपर है और घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    • घटना के वास्तविक कारणों के उद्भेदन करने और दोषियों को चिन्हित करने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए
    https://www.joharlive.com/2020/01/22/chaibasa-7-people-including-deputy-chief-killed-for-opposing-pathalgadhi/

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर घटना के सही कारणों को सामने लाएं। उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर परिजनों को अविलंब हर सम्भव सहायता करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों के उद्भेदन करने और दोषियों को चिन्हित करने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। जांच रिपोर्ट के बाद उसके बाद पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के अलावा की जाने वाली पूरी सहायता पर और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्णय सरकार लेगी।

    • पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए

    हेमन्त सोरेन ने यह स्पष्ट कहा कि भविष्य में पूरे राज्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के जिला से थाना तक सभी पूरी तरह चौकस रहें।

    • सरकार जनता के जानमाल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी

    मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि थाना की स्थिति आज अच्छी नहीं है और थाना प्रभारी अपने मुख्य लक्ष्य से भटक गए हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि पुलिस तंत्र को यह स्पष्ट कर दें कि सरकार जनता के जानमाल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। साथ ही, थाना स्तर पर व्याप्त कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

    https://www.joharlive.com/2020/01/22/jharkhand-ranchi-police-found-dead-bodies-after-struggling-for-hours-violent-clashes-between-supporters-and-supporters-of-pathalgadi/
    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का शव लटका मिला, खुदकुशी के साथ अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल
    Next Article श्वेता त्रिपाठी खुद की कहानियों पर कर रहीं काम

    Related Posts

    झारखंड

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय

    June 19, 2025
    झारखंड

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025
    Uncategorized

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025
    Latest Posts

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    तेज बारिश के चलते रांची में ढह गया एक कोचिंग सेंटर

    June 19, 2025

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.