Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का शव लटका मिला, खुदकुशी के साथ अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल
    जोहार ब्रेकिंग

    एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का शव लटका मिला, खुदकुशी के साथ अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। मशहूर साइकिल कंपनी एटलस के को-प्रमोटर की पत्नी नताशा कपूर का शव संदिग्ध हालात में यहां उनके आवास में पंखे से झूलता हुआ मिला है। नई दिल्ली जिले के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड मिला है। पुलिस के मुताबिक चूंकि जिस कमरे में शव लटका मिला, उसका दरवाजा खुला हुआ था। इसलिए फिलहाल तफ्तीश पूरी होने से पहले किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

    आत्महत्या के साथ-साथ पुलिस अन्य तमाम संभावित बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस के मुताबिक इस घटना की जांच तुलगल रोड थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक नताशा कपूर (57) संयुक्त परिवार में औरंगजेब लेन वाली कोठी में रहती थीं। मंगलवार दोपहर के वक्त उन्होंने खाना नहीं खाया। इस पर उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर ने मोबाइल कॉल किया। जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने उन्हें कोठी में तलाशना शुरू किया।

    तलाशी के दौरान कोठी के ही एक कमरे में नताशा कपूर का शव पंखे से झूलता मिल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक छानबीन में मौके से एक सुसाइड नोट मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बरामद सुसाइड नोट की हैंड-राइटिंग नताशा कपूर की ही है। सुसाइड नोट के मजमून के हिसाब से नताशा कपूर ने आत्महत्या की है। तफ्तीश के दौरान ही पुलिस को पता चला कि नताशा का शव जिस कमरे में पंखे से झूलता मिला, उसका दरवाजा खुला हुआ था।

    नई दिल्ली जिला पुलिस के एक आला-अफसर के मुताबिक, प्रथम ²ष्टया और मौके से बरामद सुसाइड नोट से मामला भले ही आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कमरे का दरवाजा खुला मिलना भी सवाल खड़े करता है। अधिकांश मामलों में जब कोई शख्स आत्महत्या करता है तो वह परिवार वालों से छिपने की कोशिश करता है। नताशा के कमरे का दरवाजा किन परिस्थितियों में खुला मिला? इसकी भी पड़ताल के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकेगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआड्रे हाउस में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article एसआईटी करेगी बुरुगुलीकेला गांव में 7 ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या की जांच : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    June 19, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.