Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 8:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा : पत्थलगढ़ी का विरोध करने पर उप मुखिया सहित 7 लोगों की हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा : पत्थलगढ़ी का विरोध करने पर उप मुखिया सहित 7 लोगों की हत्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Team

    • पत्थलगढ़ी समर्थकों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर दिया घटना को अंजाम
    • पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की, कहा- सामूहिक हत्या की सूचना मिली है

    चाईबासा । कांग्रेस-राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार के शपथ लेने के 22 दिन बाद ही 7 पत्थलगढ़ी विरोधियों की सामूहिक हत्या कर दी गई। अपहरण कर जंगल में ले जाकर मार डाले गये लोगों में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा के उपमुखिया जेम्स बूढ़ भी हैं। गौरतलब है कि नई सरकार ने शपथ के बाद उसी दिन पहली कैबिनेट बैठक में पत्थलगढ़ी मामले में देशद्रोह सहित सभी मुकदमे वापस लेने का फैसला किया था।

    यह वीभत्स नरसंहार रविवार रात को ही हुआ है लेकिन इसका खुलासा मंगलवार की दोपहर बाद हुआ। इसके अलावा गांव के दो अन्य ग्रामीण भी गायब बताए गए हैं। उनकी भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस घटना की पुष्टि करने को तैयार नहीं है।

    इस बाबत पूछे जाने पर डीजीपी केएन चौबे और एडीजी (अभियान) सह पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा अधिकारीद्वय ने कहा कि सात लोगों की सामूहिक हत्या की सूचना मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर गई है। अब तक शव बरामद नहीं हुए हैं। जब तक शव नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी बता पाना मुश्किल है। घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव सोनुआ से 35 किलोमीटर दूर सुदूर जंगल और अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। इस कारण पुलिस वहां पहुंचने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी सावधानी बरत रही है।

    जानकारी के अऩुसार रविवार को गांव में पत्थलगढ़ी समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। इस दौरान पत्थलगढ़ी का विरोध करने पर पत्थलगढ़ी समर्थकों ने उप मुखिया जेम्स बूढ़ और छह लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां भय का माहौल हो गया और मीटिंग में आये लोग भागने लगे। इसके बाद पत्थलगढ़ी समर्थक उप मुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को उठाकर जंगल में ले गए। रविवार को उनके घर नहीं लौटने पर सोमवार को उप मुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों के परिजन गुदड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी ही थी कि मंगलवार दोपहर को पुलिस को उप मुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों की हत्या कर उनका शव जंगल में फेंके जाने की सूचना मिली। चक्रधरपुर के डीएसपी नाथू सिंह मीना पुलिस बल के साथ घटनास्‍थल की ओर रवाना हो गए हैं। अति नक्‍सल प्रभावि‍त इलाका होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। इलाके में इस बात की हमेशा आशंका बनी रहती है कि कहीं नक्‍सली लैंड माइंस विस्‍फोट न कर दें।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची प्रेस क्लब चुनाव में 56 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
    Next Article सावधान! : हनी ट्रैप के लिए भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025
    Latest Posts

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें आवेदन

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.