Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रातू रोड और हरमू फ्लाईओवर के निर्माण के लिए नगर विकास सचिव ने दिया दिशा-निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रातू रोड और हरमू फ्लाईओवर के निर्माण के लिए नगर विकास सचिव ने दिया दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • फ्लाई ओवर निर्माणकर्ता एजेंसी ही करेगी यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम.
    • रातू रोड एवं हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण की लागत अलग अलग निर्धारित करने का निर्देश.
    • फ्लाई ओवर के निर्माण की प्रक्रिया यातायात प्रबंधन योजना स्वीकृत होने के बाद जल्द शुरू करने का आदेश.
    • अरगोड़ा क्रासिंग पर फ्लाई ओवर से कनेक्टिंग पुंदाग एवं कडरू साइड एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने पर भी चर्चा.

    रांचीः नगर विकास विभाग ने रांची की यातायात समस्या से निजात पाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए अगले पांच वर्ष के संभावित यातायात गतिविधि को ध्यान में रख कर कार्ययोजना बनाने का निर्देश नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने दिया है. सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में रातू रोड एवं हरमू एकीकृत फ्लाई ओवर के निर्माण से संबंधित प्रधान सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई.
    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआइ ), राज्य पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं जुडको की संयुक्त बैठक में एकीकृत फ्लाई ओवर के निर्माण पर चर्चा हुई. बैठक में प्रधान सचिव ने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग और फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य एक ही संवेदक एजेंसी से कराया जकए. अलग अलग कराने से योजना के निर्माण में अनावश्यक विलंब होगा. डीपीआर पहले ही संशोधित किया जा चुका है। अब कोई बाधा नहीं है। श्री सिंह ने निर्देश दिया के कम से कम परेशानी में लोगो को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें दी जाये। रातू रोड एवं हरमू में बिजली की अंडर केबलिंग का काम नगर विकात विभाग करेगा.
    प्रधान सचिव ने बैठक में उपस्थित परामर्शी रोडिक के प्रतिनिधि बीके झा को निर्देश दिया कि एकीकृत फ्लाई ओवर के निर्माण की लागत नगर विकास एवं एनएचएआइ का अलग अलग तय कर राशि का ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए. नगर विकास विभाग एवं एनएचएआइ को कितना कितना खर्च करना होगा. इसे अविलंब उपलब्ध कराया जाये.
    अरगोड़ा चौक पर फ्लाई ओवर से जोड़ते हुये पुंदाग एवं कडरू साइड पर दो लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा. प्रधान सचिव ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.
    बैठक में जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी रमेश कुमार, नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ, एनएनएआइ के परियोजना निदेशक अजय सिन्हा और पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी के घर वापसी से रघुवर सहित कई भाजपा नेता होंगे साइडलाइन
    Next Article आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर रिलीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025
    झारखंड

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025
    Latest Posts

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025

    देशभर में 40 लाख सिम कार्ड ब्लैकलिस्ट, मोबाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    August 8, 2025

    मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू, ई-लॉटरी 12 अगस्त को

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.