Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल मरांडी के घर वापसी से रघुवर सहित कई भाजपा नेता होंगे साइडलाइन
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी के घर वापसी से रघुवर सहित कई भाजपा नेता होंगे साइडलाइन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक आर्यन

    • बदलेगी झारखंड में भाजपा की तस्वीर, मरांडी होंगे चेहरा
    • रघुवर के करीबी भाजपा नेताओं के लिए आने वाले दिन अच्छे नहीं

    रांचीः बाबूलाल मरांडी के भाजपा में विलय की चर्चा चरम पर है. राजनीतिक महकमें की हलचल इसी ओर इशारा कर रही है कि बाबूलाल आज या कल भाजपा में शामिल हो जाएंगे. यदि ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन भाजपा नेताओं को होगा जो पिछली सरकार में बड़े पदों पर थे. रघुवर के करीब होने की वजह से उन्हें जो फायदा हुआ था, उसी का नुकसान उन्हें पड़ सकता है.
    इस बात को स्वीकारने में किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि भाजपा में अर्जुन मुंडा को छोड़कर कोई नेता बाबूलाल के कद का नहीं है. भाजपा में आते ही बाबूलाल अपने हिसाब से पार्टी चलाएंगे और भाजपा की तस्वीर तय करेंगे. ऐसे में यदि आने वाले दिनों में भाजपा सरकार में वापस आती है तो भी मंत्री रह चुके कई नेताओं को मंत्रीमंडल से हाथ धोना पड़ सकता है. कई लोगों की टिकट पर भी गाज गिरेगी.
    यही वजह है कि कई भाजपा नेता नहीं चाहते कि बाबूलाल मरांडी भाजपा में आए. इस स्थिति में भाजपा के अंदरखाते कई बड़े बदलाव भी आ सकते हैं.

    भाजपा के लिए बाबूलाल और बाबूलाल के लिए भाजपा जरूरी –
    बाबूलाल के भाजपा में विलय से दोनों की राह आसान हो जाएगी. रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुआ जैसे बड़े नेताओं के हारने के बाद भाजपा को भी एक मजबूत नेतृत्व की तलाश है. इसके अलावा भाजपा यह समझ चुकी है कि झारखंड में आदिवासी चेहरे के साथ चुनाव लड़ना बेहतर है. ये दोनों चीजें भाजपा को बाबूलाल में मिल रही है. ऊपर से बाबूलाल भाजपा में रहे हैं और भाजपा व संघ को बेहतर समझते है.
    दूसरी ओर भाजपा से अलग होने के बाद से ही बाबूलाल का राजनीतिक करियर ढलान पर है. वे खुद लोकसभा का चुनाव हार गए. इस बार विधानसभा में भी वे 81 सीटों पर लड़े और महज तीन सीटें ही हासिल कर सके. ऐसे में मरांडी के लिए भी भाजपा का दामन थामना फायदे का सौदा होगा.

    इसी महीने हो सकता है विलय –
    पूरी संभावना है कि बाबूलाल इसी महीने भाजपा में शामिल होंगे. संकेत है कि भाजपा बाबूलाल का बहुत इंतजार नहीं करेगी. झाविमों की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद बाबूलाल ने विलय का रास्ता आसान कर लिया है. जल्द ही वे विलय प्रस्ताव लेकर आएंगे, जिसपर मुहर लगना तय है. लेकिन अभी तक बाबूलाल ने इस विषय पर कुछ भी नहीं कहा है.

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, वाराणसी से पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार
    Next Article रातू रोड और हरमू फ्लाईओवर के निर्माण के लिए नगर विकास सचिव ने दिया दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025
    झारखंड

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025
    Latest Posts

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025

    देशभर में 40 लाख सिम कार्ड ब्लैकलिस्ट, मोबाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    August 8, 2025

    मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू, ई-लॉटरी 12 अगस्त को

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.