Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी के प्रयास से 5 घंटे में महिला तस्कर आशा रांची से गिरफ्तार, गुप्त स्थान पर चल रही है पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी के प्रयास से 5 घंटे में महिला तस्कर आशा रांची से गिरफ्तार, गुप्त स्थान पर चल रही है पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नामकुम थाना क्षेत्र से मानव तस्करी की शिकार 24 वर्षीय युवती मामले में आरोपी महिला आशा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी कमल नयन चौबे के प्रयास से रांची पुलिस की टीम ने आरोपी महिला तस्कर आशा को पकड़ा है। आरोपी आशा को जगरनाथपुर स्थित मौसीबाड़ी के पास से पकड़ा है। रांची पुलिस की टीम आरोपी आशा से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। हालांकि, कोई भी अधिकारी तस्कर आशा की गिरफ्तारी की पुष्टि नही कर रहे है।

    13 साल से दिल्ली में कर रही दाई का काम

    नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की रहने वाली मानव तस्करी की शिकार 24 वर्षीय युवती पिछले 13 वर्षों से दिल्ली में बंधक है। युवती को जबरन दिल्ली में बंधक बना कर दाई का काम कराया जा रहा है। इस मामले में युवती के पिता मुंशी मुंडा की शिकायत पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम बरामदगी के लिए दिल्ली रवाना हो गयी थी। इससे पूर्व बताया गया कि सितंबर,  2006  में आशा देवी ने दाई का काम करने के लिए दिल्ली ले गयी थी। नवंबर  2007 में बेटी तीन-चार दिनों के लिए घर आयी। फिर दोबारा वह महिला उसे ठग कर दिल्ली ले गयी। मुंशी मुंडा ने जब अपनी बेटी को वापस पाने के लिए उस महिला से संपर्क किया, तो वह उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए तैयार हो गयी। एक दिन वह उस महिला के साथ दिल्ली बेटी से मिलने ट्रेन से गये। मगर, बीच रास्ते में वह महिला भाग गयी। दिल्ली पहुंचे मुंशी मुंडा ने  कई दिनों तक मजदूरी कर बेटी को ढूंढा और नहीं मिलने पर वह थक हार कर गांव लौट आये और वर्ष 2018 में मुंशी मुंडा के घर एक अनजान व्यक्ति आया और एक मोबाइल नंबर दिया। जब मुंशी मुंडा ने मोबाइल नंबर पर फोन किया। तब उनकी बात अपनी बेटी से हुई। वह अपने पिता से कहने लगी मुझे यहां से घर ले जाइये। मैं फरीदाबाद में हूं। यहां पर बहुत सारे लड़के- लड़कियां हैं, जिनको रजिया नामक महिला ने बंधक बना कर रखा है। युवती को दिल्ली ले जानेवाली महिला से भी अब मुंशी मुंडा का संपर्क नहीं हो पा रहा है। बेबस मुंशी मुंडा ने दिल्ली में बंधक बनी अपनी बेटी को वापस पाने के लिए आशा संस्था की पूनम टोप्पो और बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार से संपर्क किया। इसके बाद 16 जनवरी को मुंशी मुंडा वरीय पदाधिकारियों के पास पहुंचे और आपबीती बतायी थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: कार-ट्रक की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत
    Next Article एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, वाराणसी से पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.