Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला लदे दो ट्रक किये ज़ब्त, चालक फरार  
    क्राइम

    खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला लदे दो ट्रक किये ज़ब्त, चालक फरार  

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की देर रात पुटकी थाना के साथ औचक छापामारी कर सियालगुदरी मध्य विद्यालय के पास लगभग 35 टन अवैध कोयला लदा ट्रक (UP44-AT3664) को पकड़ा. इसके बाद पुनः रात में ही अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सिजुआ 12 नंबर रेलवे फाटक के पास लगभग 40 टन कोयला लदे एक और ट्रक (JH10-CT2081) को पकड़ा.

    इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला खनन टास्क फोर्स को देखकर दोनों ट्रक के चालक फरार हो गए. वहीं, लगभग 35 टन अवैध कोयला लदा ट्रक को पुटकी थाना एवं लगभग 40 टन कोयला लदा ट्रक को जोगता थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद के आवेदन पर पुटकी व जोगता थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है. वहीं, लगभग 40 टन कोयले के संबंध में जिला खनन विभाग एवं जीएसटी विभाग से दस्तावेज की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

    इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कोयला के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा. इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, पुटकी एवं जोगता थाना के थाना प्रभारी के अलावा दोनों थाना के पुलिस बल मौजूद थे.

    coal Dhanbad Jharkhand news johar live news Mining Task Force raid operation seized truck कोयला खनन टास्क फोर्स छापामारी अभियान जब्त जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ट्रक धनबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजबर टुसू परब में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक : कमलेश महतो
    Next Article दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद बोले पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड की बेटी पर साधी चुप्पी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.