Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2025 ♦ 10:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : विश्वविद्यालय के विकास में सबका सहयोग जरूरी: वीसी
    झारखंड

    पलामू : विश्वविद्यालय के विकास में सबका सहयोग जरूरी: वीसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    समारोह पूर्वक मना एनपीविवि का स्थापना दिवस

    पलामू: पीताम्बर विश्व विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उदघाटन कुलपति डॉ. एसएन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि विश्व विद्यालय 12वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसके निरंतर उन्नति में विश्व विद्यालय के सभी कर्मचारी, व्याख्याता एवं विद्यार्थियों समेत जिले के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब से वे यहां आये हैं विश्व विद्यालय के उतरोतर विकास को प्रयासरत रहे हैं। प्रतिशोध नहीं बल्कि परिवर्तन से विश्व विद्यालय को उंचाई पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय परिवार का सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि पलामू के विद्यार्थी मेधावी हैं। यहां से निकले कई छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुख पदों पर सेवा दे रहे हैं। हाल के वर्षों में कई तरह के कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्व विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को झारखंड स्तरीय मार्च पास्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस मार्च पास्ट में यहां के 16 विद्यार्थी शामिल थे, जिनमें 9 विद्याथिर्यों  का नाम शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय को अभी और संसाधन तथा सुविधाओं की जरूरत है, जिसके बाद एनपीविवि देश के नामी विश्व विद्यालयों में शुमार हो सकेगा। कुलपति डॉ. सिंह ने विश्व विद्यालय को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सबके सहयोग की जरूरत बताई। समारोह को मेडिसिन डीन डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद, डॉ. अनीता सिन्हा, डॉ. एम राम एवं डॉ. आरपी सिंह आदि ने संबोधित करते हुए विश्व विद्यालय के उतरोतर विकास की चर्चा की। इस दौरान वर्ष 2019 में सेवानिवृत हुए करीब 14 कमर्चारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा एनसीसी आॅफिसर डॉ. एसके पांडेय, पांकी एमके कॉलेज के डॉ. दिलीप कुमार राम, महिला कॉलेज की डॉ. सीमा कुमारी, गढ़वा कॉलेज की डॉ. शीला कुमारी, लातेहार बीएस कॉलेज के नवल किशोर प्रसाद, जपला एकेएस कॉलेज के राजेश कुमार सिंह एवं रामजीत सिंह, रामजन्म उरांव आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विश्व विद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों के व्याख्याता व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: वन्य जीव और पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेवारी: उपायुक्त
    Next Article चंदवा: टीपीसी का उग्रवादी धराया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सड़क हादसे में संदीप की मौ’त, बिना हेलमेट बुलेट चला रहा था

    May 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

    May 15, 2025
    झारखंड

    सिमडेगा में महिला की गला का’टकर ह’त्या

    May 15, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला कारोबार, वेंड्ट इंडिया जैसे शेयरों पर रहेगी नजर

    May 15, 2025

    बिहार में 40,000 स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जल्द भर्ती!

    May 15, 2025

    तेज प्रताप यादव को मिली मालदीव यात्रा की अनुमति, कोर्ट ने लगाई सख्त शर्तें

    May 15, 2025

    सड़क हादसे में संदीप की मौ’त, बिना हेलमेट बुलेट चला रहा था

    May 15, 2025

    मिथिला हाट के तर्ज पर बिहार के इन दो जिलों में बनेगा आधुनिक ‘हाट’

    May 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.