Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CCL ने जंगल में बनाया ट्रांसपोर्टिंग के लिए सड़क, ट्रक मालिक व ग्रामीणों ने किया विरोध
    झारखंड

    CCL ने जंगल में बनाया ट्रांसपोर्टिंग के लिए सड़क, ट्रक मालिक व ग्रामीणों ने किया विरोध

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : जिला के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित रामघाट नदी की धारा मोड़कर एवं वन भूमि में कई पेंडो को काटकर तेतरियाखांड कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाया जा रहा है. इसको लेकर तेतरियाखांड कोलियरी में चलने वाले बालूमाथ एवं बसिया के सैकड़ों ट्रक मालिकों ने रामघाट नदी पहुंचकर विरोध जताया और सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    ट्रक मालिकों ने सीसीएल प्रबंधन कर खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. मौके पर ट्रक मालिकों ने जानकारी देते हुए कहा कि देर रात सीसीएल प्रबंधन के गार्ड एवं सिविल इंजीनियर द्वारा रामघाट नदी की ओर से वन भूमि पर कई पेड़ों को काटकर जेसीबी की मदद से तेतरियाखांड कोलियरी प्रवेश हेतु नया रास्ता का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे देख कुछ ट्रक मालिकों ने विरोध जताया.

    मामला फंसता देख सीसीएल कर्मी मौके पर से भाग निकले. बताया गया कि पीएनएम कंपनी और सीसीएल की मंशा है कि नए रास्ते के सहारे हाइवा का प्रवेश कराया जाए. तेतरियाखांड कोलियरी में 600 से अधिक ट्रक चलते हैं, जिनसे लोगों को रोजगार मिलता है. सीसीएल हम लोगों का रोजगार छिनना चाहती है. हमलोग ऐसा होने नही देंगे. वहीं, बालूमाथ ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि रात के अंधेरे में नदी की धारा के साथ छेड़छाड़ करते हुए वन भूमि पर कई पेड़ों को काट दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि आम नागरिक अगर जलावन के लिए लकड़ी लाता है तो उसके ऊपर एफआईआर हो जाता है, लेकिन अब देखना है कि इस पर क्या कार्रवाई होती है, क्योंकि इसमें कई बड़ी-बड़ी कंपनियों का नाम आ रहा है. वहीं, विस्थापित गंगेश्वर यादव ने कहा कि वन भूमि में कई पेड़-पौधों को काटकर एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते हुए रामघाट नदी की मुख्य धारा को मोड़कर ट्रांसपोर्टिंग रोड बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

     

    CCL ccl management Demonstration Jharkhand news johar live news latehar Protest Rural truck owner ग्रामीण जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ट्रक मालिक प्रदर्शन लातेहार विरोध सीसीएल सीसीएल प्रबंधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस, 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे पार्टी के नेता
    Next Article देशभर में 24 घंटे में कोरोना से छह मौतें, 702 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.