Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक जनवरी से मौसम के मिजाज में होगा बदलाव, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
    झारखंड

    एक जनवरी से मौसम के मिजाज में होगा बदलाव, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नए साल को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है मगर मौसम इस बार खलल डाल सकता है. दरअसल, झारखंड में नये साल में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. 1 जनवरी की शाम से ही मौसम के मिजाज में बदलाव संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पलामू, गुमला समेत कई इलाके में 2 जनवरी की सुबह से ही बारिश हो सकती है, जबकि रांची व राज्य के अन्य इलाके में 2 जनवरी की रात बादल छाये रहने तथा 3 जनवरी से बारिश होने की संभावना है. यह स्थिति 4 जनवरी तक रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 5 जनवरी को सुबह में कोहरा छाये रहने व दिन में बादल छंटने व मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. खास कर अधिकतम तापमान में कमी आयेगी व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. हवा में ठंडक रहने से रांची और आसपास के इलाके में ठंड बढ़ सकती है. अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ है. ऐसा आकाश में बादल छाये रहने के कारण हो रहा है. फिलहाल अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा व दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

    इधर, मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुधवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में परिवर्तन आया है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस था.

    Abhishek Anand cold Disturbance Jharkhand news johar live news Meteorological Center Meteorological Department Meteorologist New Year rain ranchi Weather अभिषेक आनंद खलल जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ठंड नया साल बारिश मौसम मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग मौसम वैज्ञानिक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला के नाम पर भेज रहा पत्थर, ईसीएल लगा रहा एनटीपीसी को चूना 
    Next Article देर रात झारखंड के 15 आईपीएस बदले गए, धनबाद एसएसपी बने दुमका डीआईजी

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.