Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 3:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बड़ी कार्रवाई : कोयला साइडिंग पर गैंगस्टर अमन वर्चस्व कायम करने फैला रहा था दहशत, पुलिस ने गैंग के 11 अपराधी को पकड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़ी कार्रवाई : कोयला साइडिंग पर गैंगस्टर अमन वर्चस्व कायम करने फैला रहा था दहशत, पुलिस ने गैंग के 11 अपराधी को पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। आतंक का पर्याय अमन श्रीवास्तव गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी लातेहार, चंदवा, बड़काकाना, रामगढ़, खलारी समेत अन्य जगहों में कोयला साइडिंग पर वर्चस्व कायम करने के लिए दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। अमन श्रीवास्तव गैंग के तीन सक्रिय अपराधी को भी पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधी में मुकेश कुमार साव, महमूद मियां, महमूद आलम उर्फ नेपाली, रजाक अंसारी, सौरभ सिन्हा उर्फ विक्की वर्मा, अमरजीत पासवान, कुर्बान अंसारी, सुदर्शन नायक, राजेश कुमार मिश्रा, संजय गंझू और अंकित किशोर नाथ शाही शामिल है। डीजीपी कमल नयन चौबे के निर्देश पर गठित टीम को यह उपलब्धि मिली है। उक्त जानकारी दक्षिणी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी विगत दिनों हुए कई हत्याएं, आगजनी और गोलीबारी की घटना में शामिल थे। गैंग के अपराधियों को पकड़ने में रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, हजारीबाग एसपी, डीएसपी रणबीर सिंह, विरेंद्र राम, रतिभान सिंह की अहम भूमिका रही है। इनलोगों के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल 9 एमएम तीन पीस, देशी पिस्टल 7.62, देशी कट्टा तीन पीस, .315 की 23 राउंड गोली, 9एमएम की 27 राउंड गोली, 7.62 की 20 राउंड गोली, 12 पीस मोबाइल, मैगजीन 6 पीस और पांच मोटरसाईिकल बरामद की गयी है। पूरी गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है।

    टीपीसी कनेक्शन पर जांच कर रही है पुलिस
    डीआईजी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी में संजय गंझू पूर्व में टीपीसी संगठन के लिए काम करता था। कुछ माह पूर्व संजय टीपीसी से निकल कर अमन श्रीवास्तव गैंग से जुड़ा था। संजय व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से लेवी मांगता और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करता था। पूछताछ के बाद कई बातें सामने आयी है। अमन श्रीवास्तव गैंग के टीपीसी कनेक्शन से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    पांच से छह हजार में गैंग में बहाल करता था अमन
    डीआईजी ने कहा कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग को मजबूत करने के लिए सुदूरवर्ती इलाके में युवाओं को पैसा का लालच देकर बहाल करता है। गैंग के लिए काम करने वाले युवाओं को अमन प्रत्येक माह पांच से छह हजार रुपये देता था। काम नहीं करने पर भी पैसा लड़कों के बीच बांटा जाता था। उन्होंने कहा कि गैंग के लड़कों को दूसरे इलाके में काम करने वाले सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : आर्थिक तंगी से परेशान पारा शिक्षक ने की आत्महत्या
    Next Article मानव तस्करी के मामले में झारखंड अव्वल, तस्करी की शिकार हर सातवीं बेटी झारखंड से

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025
    गोड्डा

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झाड़ियों से मिला युवक का श’व

    August 21, 2025
    Latest Posts

    तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

    August 21, 2025

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025

    गोड्डा में फंदे पर लटकी मिली आदिवासी छात्रा, चाचा के नाम छोड़ा नोट

    August 21, 2025

    एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमय मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 21, 2025

    झाड़ियों से मिला युवक का श’व

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.