Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»सीएम हेमंत सोरेन से विधानसभा में क्रिकेटर रॉबिन ने की मुलाकात, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला
    खेल-सिनेमा

    सीएम हेमंत सोरेन से विधानसभा में क्रिकेटर रॉबिन ने की मुलाकात, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में राज्य के उभरते हुए स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर रॉबिन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. साथ ही मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया. बता दें कि रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हैं. वह गुमला जिला के रहने वाले हैं और फिलहाल वह रांची के नामकुम में रह रहे है. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2024 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने रॉबिन मिंज को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है.

    आईपीएल टीमों के ट्रायल में फेल हो गए थे

    बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा है. इसके साथ ही रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर बन गए हैं, जो आईपीएल में खेलते दिखेंगे. बता दें कि रॉबिन चार आईपीएल टीमों के ट्रायल में फेल हो गए थे. फिर आखिरकार इस साल मुंबई इंडियंस ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा लिया. इसके बाद रॉबिन की ट्रेनिंग इंग्लैंड में हुई. रॉबिन के आईपीएल मे चयन के बाद उनके गांव में काफी खुशी का माहौल है.

    ये भी पढ़ें: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया मैसेज, चलाया नशा मुक्ति अभियान

    आईपीएल आज की खबर आदिवासी क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग करंट न्यूज गुजरात टाइटंस टीम जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची रॉबिन मिंज लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीवन ज्योति दिव्यांग स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों संग किया क्रिसमस सेलिब्रेट
    Next Article उपराष्ट्रपति की मिमिक्री एवं सत्र में दो विधायकों के निलंबन के विरोध में धनबाद में बीजेपी ने निकाली आक्रोश रैली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.