Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 3:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अंतरराष्ट्रीय जनजातीय दर्शन सेमिनार 17 से 19 जनवरी तक
    झारखंड

    अंतरराष्ट्रीय जनजातीय दर्शन सेमिनार 17 से 19 जनवरी तक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • रांची के आड्रे हाउस में तीन दिनों तक चलने वाले सेमिनार में विदेशों से 12 और देश के 100 से ज्यादा विद्वान करेंगे शिरकत

    रांची : आड्रे हाउस में 17 से 19 जनवरी तक जनजातीय दर्शन (ट्राइबल फिलॉसफी) पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। डॉ रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूटस रांची की ओर से इस अंतराराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 17 जनवरी को सुबह दस बजे उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल मती द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे। 19 जनवरी को समापन समारोह की अध्यक्षता जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा करेंगे। संस्थान के निदेशक  रणेंद्र कुमार ने आज संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

    दुनिया में पहली बार ट्राइबल फिलॉसफी पर हो रहा अंतराराष्ट्रीय सेमिनार

    संस्थान के निदेशक ने बताया कि दुनिया में पहली बार ट्राइबल फिलॉसफी पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हो रहा है। इस सेमिनार में ट्राइबल फिलॉसफी से जुड़े 12 अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और देशभर से  100 से ज्यादा विद्वान शामिल होंगे।  राज्य के विश्वविद्यालयों में आदिवासी दर्शन से जुड़े प्राध्यापक, शोधकर्ता और विद्यार्थी की भी भागीदारी होगी। इसके अलावा राज्य में 32 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

    तीन दिनों में होंगे 12 एकेडमिक सेशन

    3 दिनों तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में उद्घाटन और समापन सत्र को छोड़कर 12 एकेडमिक सेशन होंगे। हर सेशन में ट्राइबल कल्चर के अलग-अलग आय़ामों पर विद्वान अपना प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान आदिवासियों के रहन-सहन, खान-पान, दिनचर्या और कला-संस्कृति समेत अन्य विधाओं पर बातें होंगी। इस सेमिनार का मकसद ट्राइबल फिलॉसफी को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना है,

    नेतरहाट में जुटेंगे जनजातीय और लोक चित्रकला के कलाकार

     इस मौके पर बताया गया कि संस्थान के द्वारा नेतरहाट में 10 से 15 फरवरी तक जनजातीय और लोक चित्रकला पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड समेत देश के विभिन्न इलाकों से जनजातीय व लोक कला के कलाकार शामिल होंगे। उनके चित्रों की पेंटिंग भी यहां देखने को मिलेगी।

    संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति के अध्यक्ष व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, लेखक महादेव टोप्पो, रांची यूनिवर्सिटी के टीआरएल डिपार्टमेंट के प्राध्यापक प्रो हरि उरांव, सिंहभूम आदिवासी समाज के दामोदर सिंकू, सिंहभूम आदिवासी समाज के दुंबे दिग्गी, मती शांति खलखो, प्रो अभय सागर मिंज, डॉ संतोष किड़ो, लेखक संजय बसु मल्लिक और जनजातीय शोध संस्थान के उप निदेशक  चिंटू दोराईबुरु मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा:अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री करते रंगेहाथ एक गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नोट छापने वाली मशीन, लैपटॉप, पेपर, इंक और प्रिंटर किया बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025
    चाईबासा

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025
    जमशेदपुर

    टाटानगर से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में बदलाव…

    August 9, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025

    टाटानगर से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में बदलाव…

    August 9, 2025

    चुनाव आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया

    August 9, 2025

    झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा : सीएम हेमंत सोरेन

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.