Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 3:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : जाली दस्तावेज बनाकर नक्सलियों की जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : जाली दस्तावेज बनाकर नक्सलियों की जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर/चाईबासा: चाईबासा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाकर नक्सलियों की जमानत कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को चाईबासा में ही धर दबोचा है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान गिरोह का मुख्य सरगना फरार होने में सफल रहा है। हालांकि पुलिस को उसका नाम व पता की जानकारी हो गयी है। यह पूरा खेल चाईबासा के संगीता डिजीटल स्टूडियो से चलाया जा रहा था। चाईबासा के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर पांडेय ने बताया कि एसपी इंद्रजीत माहथा को गुप्त सूचना मिली थी कि संगीता डिजीटल स्टूडियो में फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस टीम बनायी गयी। टीम बनाने के बाद पुलिस ने गुरूवार की रात होटल जायका के बगल में स्थित स्टूडियो में छापेमारी की। इस दौरान स्टूडियो मालिक राम अवतार राम रवि, कमर्चारी मोहन सिंह पूर्ति, दरभंगा के रहने वाले राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय पूरे गिरोह का संचालन करने वाला बड़ी बाजार का रहने  वाला मो. साजिद फरार था। पुलिस टीम ने उसके घर पर भी छापेमारी की, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। छापेमारी के समय सभी आरोपित खुद को बेगुनाह बता रहे थे और घटना का विरोध भी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और थाने पर लेकर चली आई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने स्टूडियो से फर्जी सीम कार्ड, फर्जी एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी वोटर कार्ड, कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, एक बाइक व अन्य सामानों को बरामद किया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड के माध्यम से नक्सलियों और कई बड़े अपराधियों की जमानत करवाने का काम करते थे। तीन सालों से यह धंधा चल रहा था। इससे उन्हें लाखों की कमाई भी होती थी। फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाते समय गिरोह के लोग यह ध्यान रखते थे कि नाम, पता और फोटो मैच नहीं करना चाहिए। कार्ड पर फोटो किसी का होता था और नाम किसी का, पता भी दूसरे का दिया जाता था। ताकि जांच के समय कुछ पता ही नहीं चले। इस संबंध में एसपी इंद्रजीत माहथा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद ही पता चलेगा कि फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड के माध्यम से कितने लोगों की जमानत करायी गयी है। गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, उप विकास आयुक्त ने दिये कई आवश्यक निर्देश
    Next Article चाईबासा:अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री करते रंगेहाथ एक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025
    चाईबासा

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025
    जमशेदपुर

    टाटानगर से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में बदलाव…

    August 9, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025

    टाटानगर से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में बदलाव…

    August 9, 2025

    चुनाव आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया

    August 9, 2025

    झारखंड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा : सीएम हेमंत सोरेन

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.