Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्थानीय नीति राज्य का मसला, केंद्र के पाले में डालकर लटकाना चाहती है सरकारः नेता प्रतिपक्ष
    झारखंड

    स्थानीय नीति राज्य का मसला, केंद्र के पाले में डालकर लटकाना चाहती है सरकारः नेता प्रतिपक्ष

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्यपाल ने अपने रिकमेंडेशन के साथ स्थानीय नीति बिल को वापस किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार साफ मंशा से यह बिल नहीं लायी है. नियोजन नीति और स्थानीयता राज्य सरकार का विषय है, इसे जानबूझ कर केंद्र सरकार के पाले में डाल कर सरकार लटकाना चाहती है. जबकि, यह पूरी तरह से राज्य का मसला है. राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की 100 प्रतिशत नौकरी स्थानीय लोगों को मिले. श्री बाउरी शुक्रवार को सदन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

    डेमोग्राफिक बदलाव करने वाले घुसपैठियों को स्थानीयता देकर राज्यवासियों की हकमारी रोकने की कोशिश हो

    उन्होंने कहा कि राज्य में डेमोग्राफिक बदलाव करने वाले घुसपैठियों को यहां की स्थानीयता देकर राज्यवासियों की हकमारी रोकने की कोशिश करनी चाहिए. अमर बाउरी ने कहा कि लोहरदगा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को स्थानीय बनाने की कोशिश हो रही है. सरकार को जल्द संविधान सम्मत और कोल्हान को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नीति बनाना चाहिए.

    सरकार केवल परीक्षा-परीक्षा का खेल खेल कर रही है

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि राज्य के युवाओं की पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस ठंड में राज्य के युवा सड़क पर हैं और सरकार JSSC-JPSC करके परीक्षा-परीक्षा का खेल खेल रही है. विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जेएसएससी की परीक्षा 17 दिसंबर को निर्धारित थी. लेकिन उसे पांच दिन पहले यह कर स्थगित कर दिया कि जिस एजेंसी को परीक्षा लेने की जवाबदेही दी गयी थी, उसने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा लेने में समर्थता जतायी है. जब छात्र और विधायक ने इस मुद्दे को उठाना चाहा तो आनन-फानन में 21 जनवरी और 28 जनवरी 2024 को परीक्षा कराने की बात कही गई है. यह तिथि जेपीएससी की परीक्षा की तिथि से लड़ रही है. ऐसे में ऐसे छात्र जो दोनों परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनका क्या होगा.

    उच्च स्तरीय जांच की मांग

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सरकार से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि उस एजेंसी पर क्या कार्रवाई की गई. परीक्षा लेने से इंकार करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है कि नहीं, इसका जवाब देना चाहिए. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि क्या कट मनी लेकर परीक्षा लेने वाली एजेंसी का चयन किया गया.

    ये भी पढ़ें: JSSC ने सीजीएल परीक्षा के 85 हजार से अधिक आवेदन रद्द किये, वजह भी बतायी, देखें लिस्ट

    JPSC JSSC आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नियोजन नीति नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार राज्य सरकार राज्यपाल लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्थानीयता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजभवन ने क्यों लौटाया स्थानीयता से जुड़ा विधेयक, पढ़ें यहां
    Next Article घर से बारात निकालने की थी तैयारी, दूल्हे की हो गई हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.