Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»JSSC ने सीजीएल परीक्षा के 85 हजार से अधिक आवेदन रद्द किये, वजह भी बतायी, देखें लिस्ट
    झारखंड

    JSSC ने सीजीएल परीक्षा के 85 हजार से अधिक आवेदन रद्द किये, वजह भी बतायी, देखें लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सीजीएल की परीक्षा से संबंधित 85,023 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिये हैं. आयोग ने इसको लेकर 297 पन्नों का लिस्ट जारी कर दिया है. इन अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न त्रुटियों की वजह से रद्द कर दिया है. जेएसएससी ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर बताया है ये आवेदन किन कारणों से रद्द किया गया है.

     

    आवेदन रद्द होने की वजह

    जारी सूचना में आयोग ने बताया है कि 24 हजार से अधिक ऐसे आवेदन हैं जिन्होंने आवेदन भरने की प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया है. वहीं, आयोग ने वैसे आवेदनों की भी सूची जारी की है जिसमें आवेदक ने नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या पता में त्रुटियां की हैं. इसके अलावा वैसे अभ्यर्थियों का आवेदन भी रद्द किया गया है, जिन्होंने जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा का चयन नहीं किया. कुछ लोगों ने आरक्षण कोटि और दिव्यांगता के कॉलम में परिवर्तन किया, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं किया. इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले आयोग की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद पूरा फॉर्म भरकर अलग-अलग चरणों में फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करना होता है. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आखिर में आवेदन शुल्क जमा करना होता है लेकिन इन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन से आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की.

     

    बता दें कि आयोग ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए 21 जनवरी और 28 जनवरी 2023 की तिथि तय की है. तिथि में बदलाव को लेकर छात्रों का विरोध शुरू हो गया है, जिसको लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जेएसएससी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया.

    देखें रद्द किए गए आवेदनों की लिस्ट :

    https://jssc.nic.in/sites/default/files/notice-11_15.12.2023%20-%20JGGLCCE-2023.pdf

    education johar live news JSSC जेएसएससी जोहार लाइव न्यूज़ शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनाहातू में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव की धूम, 3000 लोगों को किया गया सम्मानित
    Next Article पुलिस की सतर्कता से बची मिश्रा जी की जान, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.