Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सोनाहातू में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव की धूम, 3000 लोगों को किया गया सम्मानित
    झारखंड

    सोनाहातू में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव की धूम, 3000 लोगों को किया गया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    1000 छऊ नृत्य कलाकारों ने एक साथ बांधा अद्भुत समाँ

    रांची / सोनाहातू : सिल्ली स्टेडियम में 18 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गूंज महोत्सव के पूर्व आज शुक्रवार को सोनाहातू प्रखंड के थाना मैदान में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का समापन किया गया.इस मौके पर विधायक सह गूंज के संरक्षक सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का उद्देश्य लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचने के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभाओं को मंच देना और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना है.उन्होंने कहा कि मुख्य महोत्सव से पहले क्षेत्रीय स्तर पर गूंज महोत्सव का आयोजन इसी साल से शुरू हुआ है.गूंज के सफर में  एक नया अध्याय इस महोत्सव के मकसद को और व्यापक बनाना है.

     

    सोनाहातू में आयोजित महोत्सव में कला संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ समाज कल्याण और गरीब के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.इस महोत्सव में एक साथ 1000 कलाकारों ने छऊ नृत्य की अद्भुत पेशकश करते हुए रोमांचक समां बांधा.इसके अलावा 600 स्कूली छात्रों के सामूहिक नृत्य कार्यक्रम का नजारा भी लोगों को आकर्षित करता रहा.

     

    रसोइया, ग्राम प्रधान, सहिया को किया गया सम्मानित

    महोत्सव में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूरे प्रखंड के ग्रामप्रधान, संयोजिका, रसोइया, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, महिला समूह, क्षेत्रीय कवि,लेखक, कलाकार को सम्मानित कर उन्हें आगे भी बेहतर करने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया गया.साथ ही ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र वितरण किया गया.स्टूडेंट के लिए निशुल्क स्टूडेंट एक्सप्रेस आई कार्ड का भी वितरण किया गया.

     

    नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन हुआ.दिव्यांग जनों के लिए रजिस्ट्रेशन कर प्रमाण पत्र भी दिए गए.इस दौरान दिव्यांगों के बीच निशुल्क सहायक उपकरण व्हीलचेयर आदि का वितरण किया गया, साथ ही निशुल्क उज्ज्वल एलपीजी गैस कनेक्शन का वितरण हुआ.सोनाहातू सीएचसी ओर सदर अस्पताल रांची के चिकित्सकों  तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच में हिस्सा लिया.इनमें  डॉ जयराम शर्मा, डॉ उषा सिंह, डॉ कांति सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे.

     

    रसोई गैस का वितरण

    उज्ज्वला योजना तहत साई इंडेन सोनाहातू द्वारा 40 तथा उर्मिला भारत गैस के द्वारा 50 लाभुकों को रसोई गैस का वितरण हुआ.

     

    किसान मेले का भी आयोजन

    जिला कृषि विभाग के द्वारा किसान मेला का आयोजन किया गया जिसमें 92 किसानों को उत्कृष्ट उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया.

    goonj mahotsav johar live news Sonahatu गूंज महोत्सव जोहार लाइव न्यूज़ सोनहातू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, औद्योगिक नीति में संशोधन
    Next Article JSSC ने सीजीएल परीक्षा के 85 हजार से अधिक आवेदन रद्द किये, वजह भी बतायी, देखें लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.