Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 2:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ : अपराधियों पर निगरानी के लिए एएनपीआर और आरएलवीडी कैमरे से लैस होगा रामगढ़ शहर
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ : अपराधियों पर निगरानी के लिए एएनपीआर और आरएलवीडी कैमरे से लैस होगा रामगढ़ शहर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपराधियों पर निगरानी के लिए शहर के पांच स्थानों पर चेकपोस्ट बनाया जा रहा है। इनमें रामगढ़ शहर का सुभाष चौक, पटेल चौक, बंजारी मंदिर, टेकर स्टैंड और नई सराय चौक शामिल है। इन स्थानों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। 5 चेक पोस्ट पर 24 घंटे कार्य करने के लिए 40 जवानों की मांग पुलिस मुख्यालय से की गयी है। यहां कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा।
    इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में हर वह नंबर रीड होगा जो यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे या अत्यधिक स्पीड में चलेंगे। यह कैमरा गाड़ी के नंबर के साथ गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की तस्वीर और गाड़ी नंबर के आधार पर उसका पता भी तत्काल निकाल लेगा। एसपी ने बताया कि इसका पूरा कंट्रोल एसपी कंट्रोल ऑफिस में होगा। यहां से एकबार सिग्नल मिलते ही पूरा शहर सील हो सकता है। चेकपोस्ट के पास लोहे का बैरियर भी लगा रहेगा, जिससे कोई भी गाड़ी पार नहीं हो सकती। अपराधियों को पकड़ने में यह सिस्टम पुलिस के लिए काफी सहायक साबित होगा। एसपी ने बताया कि इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेजा है। शीघ्र ही इस रिपोर्ट के स्वीकृति मिल जाएगी।
    इसके अलावा शहर में इन स्थानों पर आरएलवीडी (रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर) कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कैमरा ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले लोगों को चिन्हित करेगा। इससे भी अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस को काफी सहायता मिलेगी। रांची में यह सिस्टम फरवरी महीने से कार्य करने लगेगा। राजधानी के नजदीकी जिले में रामगढ़ जिला शामिल है। इसलिए एसपी ने इस सिस्टम में इस जिले को शामिल करने हेतु पुलिस मुख्यालय से निवेदन किया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी जिले में हर दिन फल-फूल रहा है बालू का अवैध धंधा, हर दिन होती है 80-90 डंपर रेत की तस्करी
    Next Article अब ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम में जमा कर सकेंगे नकदी, एनपीसीआई लेकर आ रहा है ये खास सुविधा

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.