Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»25 जोड़ों का सामूहिक विवाह, अभिभावक के भूमिका में रहे विधायक मनीष जायसवाल
    झारखंड

    25 जोड़ों का सामूहिक विवाह, अभिभावक के भूमिका में रहे विधायक मनीष जायसवाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: विधायक मनीष जायसवाल अपने दो जुड़वा भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल की शादी के 25 वें सालगिरह के मौके पर अनूठी पहल की शुरूआत की. गुरुवार को हजारीबाग के डीपीएस स्कूल मैदान में निर्धन परिवार के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. सामूहिक विवाह स्थल पर 25 जोड़ों के लिए 25 बेहद आकर्षक मंडप का निर्माण किया गया था. शाही शादी के तर्ज़ पर इस सामुहिक विवाह समारोह को संपन्न कराया गया. इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल के साथ उनका पूरा परिवार जुटा रहा.

    इस कार्यक्रम के लिए 30 सदस्यीय नामचीन और प्रसिद्ध कलाकारों का जत्था ने भी अपनी प्रस्तुति दी. वहीं इस शादी समारोह को एक प्रसिद्ध इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा डिजाइन और संचालित किया गया. वैवाहिक मंगलाचरण के लिए कोलकाता से पहुंची यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए ख्यातिप्राप्त राघवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ राघव पंडित जी और उनके 40 पंडितों की टीम ने इस सामूहिक विवाह को सम्पन्न करवाया. वहीं हजारों मेहमान इस सामूहिक विवाह के साक्षी बनें.

    शादी के पश्चात विधायक मनीष जायसवाल की ओर से सभी 25 जोड़ों को गृहस्थ बसाने हेतु कई सामग्री भेंट किया गया. जिसमें टोटो/बाइक/एफडी, टीवी, फ्रिज, अलमारी, कम्बल, दो अटैची, ट्राली, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, सहित अन्य सामग्री शामिल है. शादी के उपरांत सभी जोड़ों का पुष्पवर्षा के साथ पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवाजनों ने नई जिंदगी शुरूआत करने हेतु ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दिया.

    शादी समारोह स्थल में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कांके विधायक समरी लाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, कोडरमा विधायक नीरा यादव और देवघर विधायक नारायन दास सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और नवविवाहिता सभी 25 जोड़ों को आशीर्वाद दिया.

    मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधायक मनीष जायसवाल के इस पहल को समाज के प्रेरक बताया. उन्होंने कहा की जायसवाल परिवार हमेशा से लोगों के सुख दुःख में सहभागी बना है और विधायक मनीष जायसवाल गरीबों के रहनुमा बनाकर क्षेत्र में जनता के बीच जननेता के रूप में लोकप्रिय है. शायद ऐसी ही सोच है जो विधायक मनीष जायसवाल को अन्य नेताओं से अलग बनाती है. विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य विधायकों ने भी एक साथ 25 बेटियों के परिवार को बसाने और उनके रोज़गार की व्यवस्था कराने के लिए विधायक मनीष जायसवाल को बधाई दिया और उनके इस प्रयास को अति सराहनीय बताया.

    ये भी पढ़ें: डाक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सिविल सर्वेंट का दर्जा देने की मांग

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक मनीष जायसवाल सामूहिक विवाह सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात जिलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया संवाद, योजनाओं का लिया फीडबैक
    Next Article सिटी एसपी ने किया थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग, अपराध पर जल्द निष्पादन का निर्देश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.