Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपने पुराने जनाधार को वापस लाने में जुटा जदयू, झारखंड में हुआ एक्टिव
    झारखंड

    अपने पुराने जनाधार को वापस लाने में जुटा जदयू, झारखंड में हुआ एक्टिव

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड(जदयू) अपने पुराने जनाधार को फिर से वापस लाने में जुट गया है. रणनीति बनना शुरू हो गया है. पार्टी के सारे शीर्ष नेता का झारखंड दौरा शुरू हो चुका है. पार्टी झारखंड में पूरी तरह से एक्टिव दिख रही है. कुछ दिनों पहले पार्टी प्रभारी अशोक चौधरी झारखंड पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव कैसे लड़ना है, चुनाव को लेकर क्या रणनीति अपनाया जाये इस पर मंथन शुरू हो चुका है. पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां भी दे रही हैं. जनता दल यूनाइटेड अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए झारखंड में भी कास्ट इक्वेशन समीकरण पर विचार कर रही है.

    झारखंड में 23 फीसदी कुर्मी मतदाता

    अगर देखा जाये तो झारखंड में करीब 23 फीसदी कुर्मी मतदाता हैं, जिनमें 32 विधानसभा सीटों और छह लोकसभा सीटों पर उनकी निर्णायक भूमिका है. गौरतलब है कि झारखंड में जेडीयू के सबसे बड़े नेता खीरू महतो हैं जो कुर्मी समुदाय से आते हैं. अगर भाजपा से सांसद रहे रामटहल चौधरी जदयू में शामिल होते हैं तो ये पार्टी के लिए कोरामिन की दवा बन सकते हैं. हालांकि पार्टी यहां न सिर्फ ओबीसी बल्कि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के बीच भी जायेगी और हर वर्ग तक अपनी पार्टी को पहुंचाने का काम करने का मन बनाया है. बता दें कि झारखंड में सुधा चौधरी, राजा पीटर, रमेश सिंह मुंडा, जलेश्वर महतो, खीरू महतो, मधु सिंह व रामचंद्र केशरी समेत कई बड़े नेता हुआ करते थे जो सदन के अंदर जेडीयू की मौजूदगी सुनिश्चित करते थे. झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए जदयू की फिर से वैसी ही कोशिश है.

    झारखंड के रामगढ़ में होगी सीएम की पहली रैली

    वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली रैली झारखंड के रामगढ़ में होंगी. 21 दिसंबर को नीतीश जोहार के नाम से प्रदेश जदयू झारखंड में उनकी विशाल जनसभा आयोजित कराएगी. पार्टी की तरफ से बताया गया है कि आने वाले दिनों में हमारी कोशिश होगी कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में उनकी सभा होगी.

    ये भी पढें:रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एक्सएलआरआई जमशेदपुर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    आज की खबर करंट न्यूज खीरू महतो जदयू जनता दल यूनाइटेड जलेश्वर महतो जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नीतीश कुमार न्यूज हेडलाइन मधु सिंह मुख्य समाचार रमेश सिंह मुंडा रांची राजा पीटर रामटहल चौधरी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुधा चौधरी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद धीरज साहू के खिलाफ बीजेपी ने निकाला आक्रोश मार्च, तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग
    Next Article मंडल कारा में मनाया गया मानव अधिकार दिवस, कैदियों को दी गई अधिकारों की जानकारी

    Related Posts

    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    झारखंड

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025
    Latest Posts

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.