Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 1:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिस्टम का फेल्योर : दुनिया में आने से पहले गर्भ में ही शिशु ने तोड़ा दम, प्रसूता की भी मुश्किल से बची जान
    झारखंड

    सिस्टम का फेल्योर : दुनिया में आने से पहले गर्भ में ही शिशु ने तोड़ा दम, प्रसूता की भी मुश्किल से बची जान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जाने कब बदलेगी बिरहोर डेरा गांव की तकदीर, सड़क नहीं होने के कारण नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस. समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से जन्म से पूर्व गर्भ में ही शिशु की हो गई मौत. मुश्किल से बची प्रसूता की जान. अब तो विकास की बाट जोहते-जोहते लोगों की आंखें भी पथरा गई हैं. मामला बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के बिरहोर डेरा गांव का है.

    क्या है मामला

    जंगल, नदी, पहाड़ से घिरे बिरहोर डेरा गांव में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण गर्भवती आदिवासी महिला की जान पर बन आई. समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, अंततः दुनिया में पहुंचने से पूर्व गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई. जैसे-तैसे महिला को बचाया जा सका. जिसके लिए गांव की महिलाएं प्रशंसा की पात्र हैं. जिन्होंने अस्पताल पहुंचाने के लिए गर्भवती को खटिया में लादकर जंगल के रास्ते पहले रेलवे ब्रिज पार किया फिर नदी की बहती धारा को. लेकिन जब तक अस्पताल पहुंचते जन्म से पूर्व गर्भ में ही शिशु ने दम तोड़ दिया. महिला की स्थिति भी गंभीर हो गई, जैसे तैसे निजी अस्पताल के डॉक्टर ने जान बचाई. अभी भी महिला का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है. महिला का पति प्रवासी मजदूर है और अभी कमाने के लिए मुंबई गया हुआ है.

    मुश्किल से बची प्रसूता की जान

    गर्भावधि पूरी होने पर महिला को एकाएक लेबर पेन शुरू हुआ. चारों ओर जंगल, पहाड़ और नदी से घिरे बिरहोर डेरा गांव में पहुंचने के लिए आज भी सड़क नहीं है. 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन सड़क रोड़ा बन गया, आखिर एंबुलेंस पहुंचे भी तो कैसे. जैसे तैसे एक रिश्तेदार को सूचना दी गई, जो अपनी निजी कार लेकर नदी किनारे टूटी झरना गांव पहुंचा तब जाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया जा सका. लेकिन जब प्रसव के लिए ले जाया गया तो बच्चा उल्टा जन्म ले रहा था, स्थिति काफी खराब थी और उसका आधा शरीर ही बाहर निकल चुका था. देखते देखते बच्चे की जान चली गई. जिसके बाद महिला की भी स्थिति काफी बिगड़ गई, जैसे तैसे उसे बचाया गया.

    कछुआ की चाल चल रहा पुल निर्माण

    हमलोगों ने समय-समय पर बिरहोर डेरा गांव की समस्याओं को लगातार दिखाया है. अधिकारियों ने खबरों को संज्ञान भी लिया विकास से गांव को जोड़ने के लिए नदी में पुल निर्माण का टेंडर कराया. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दो वर्ष पूर्व पुल का शिलान्यास भी किया, लेकिन निर्माण कार्य की गति कछुआ से भी धीमी चल रही है. संवेदक की मनमानी और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता ने गांव की समस्या को लगातार बढ़ा रही है. समय पर अगर पुल का निर्माण हो गया रहता तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता. लेकिन किसी की जान जाती है तो चली जाए इसकी चिंता संवेदक व विभागीय अधिकारी क्यूं करे.

    Birhor Dera village Birhor Dera village of Gomia block Bokaro death of baby in the womb Health facilities in Jharkhand collapsed. Jharkhand news System failure गर्भ में शिशु की मौत गोमिया प्रखंड का बिरहोर डेरा गांव झारखंड न्यूज झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा चरमराई बिरहोर डेरा गांव बोकारो सिस्टम का फेल्योर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे झारखंड का पशुधन
    Next Article आपसी विवाद के बाद हमले में आधा दर्जन घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    झारखंड

    JPSC पर फिर विवाद: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की मांग की

    April 27, 2026
    कोर्ट की खबरें

    कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब

    April 27, 2026
    Latest Posts

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026

    JPSC पर फिर विवाद: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की मांग की

    April 27, 2026

    कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब

    April 27, 2026

    बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: भागलपुर ‘रेड जोन’, पोल्ट्री फार्म सील

    April 27, 2026

    PM मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भड़की भीषण हिंसा; बमबाजी और फायरिंग से दहली सियासत

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.