Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संपत्ति विवाद से तंग आकर बुजुर्ग दंपत्ति ने की खुदकुशी, रिश्तेदारों को बताया जिम्मेवार
    जोहार ब्रेकिंग

    संपत्ति विवाद से तंग आकर बुजुर्ग दंपत्ति ने की खुदकुशी, रिश्तेदारों को बताया जिम्मेवार

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2017No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से तंग आकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी के एलएस क्वर्टर नंबर 100 में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार की सुबह मृतक अशोक शर्मा(65) का शव उनके मकान के बरामदे में मिला, जबकि पत्नी यशोदा देवी (60) का शव बाथरूम में मिला। जहर खाने की वजह से दोनों के शव से झाग निकला हुआ था। मृतक के बेटे पवन शर्मा ने अपने मां- पिता की मौत को संपत्ति विवाद में सुनियोजित हत्या बताया है। अशोक शर्मा मूल रूप से पटना जिले के बिहटा के रहने वाले थे। रांची के बिशप स्कूल में उनकी पांच बसें चलती है। इसके अलावा पटना में भी बड़ी संपत्ति है। वहां द बिशप नाम से स्कूल भी चलता है। 
    अकेले रहते थे दंपत्ति
     हरमू हाउसिंग स्थित आवास में अशोक शर्मा और यशोदा देवी साथ रहते थे। जबकि उनका बेटा पवन शर्मा इमली चौक के पास के मकान में रहता है। रविवार की सुबह यशोदा देवी के भाई हरमू स्थित आवास आए, तब अंदर से मकान बंद था। उन्होंने मौके पर दरवाजा खोलने के लिए काफी देर तक आवाज लगायी। लेकिन अंदर से प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने पवन को मौके पर बुलाया। पवन जब पीछे की बाउंड्री फांदकर मकान में दाखिल हुए तो मां- पिता के शव को अलग अलग जगह पर पड़ा देखा। वहीं पिता के शव के नजदीक बेड पर एक सुसाइड नोट पड़ा था। इसकी सूचना बेटे पवन ने पुलिस को दी। इसके बाद हटिया डीएसपी विकास पांडेय, अरगोड़ा थानेदार रतिभान सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और कई नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।  मृतक के बेटे पवन शर्मा के बयान पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

    क्या लिखा है सुसाइड नोट में
    सुसाइडल नोट 22 सितंबर की तारीख को ही लिखी गई है। अशोक शर्मा ने अपनी मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने भाई अरुण कुमार शर्मा, उसके पत्नी मंजू देवी, विजय कुमार शर्मा उसकी पत्नी ममता देवी के साथ साथ रेमंड बांस, ब्रांड बांस को अपनी मौत का जिम्मेवार बताया है। लिखा गया है कि उपारोक्त लोगों ने ही मिलकर संपत्ति की लालच में उन्हे टॉर्चर किया। सभी की मंशा थी कि उनकी मौत हो जाए। सुसाइड नोट में अशोक शर्मा ने बेटे से अपनी मौत के जिम्मेवारों को सजा दिलाने की भी बात कही है। पुलिस सुसाइड नोट की छानबीन कर रही है। 

    भाईयों से चल रहा विवाद
    मृतक के बेटे पवन शर्मा ने बताया कि जिस घर में उनके पिता रहते थे वह जमीन और इमली चौक स्थित 4.50 कट्ठा जमीन पर बने लॉज का बंटवारा विवाद चल रहा है। उनके चाचा अनिल शर्मा, अरुण शर्मा व विजय शर्मा ने टाइटल शूट दायर किया है। इस दौरान दो साल पहले उनके पिता से मारपीट भी की गई थी। मारपीट का मामला उठाने को लेकर उन्हें व पिता को धमकी भी दी गई थी। इसी विवाद के आधार पर पिता और मां की मौत को उन्होंने हत्या बताया है। पवन ने बताया कि पिता की मौत के बाद उनका चचेरा भाई मारपीट के लिए उतारू हो गया था। पवन ने कहा है कि उनके तीनों चाचा की नजर रांची और पटना की संपत्ति पर थी। 

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपहरण की अफवाह में ब्रीजा सवारों को पीटा, गाड़ी तोड़ी
    Next Article सीबीआई के तथाकथित अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Latest Posts

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.