Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 6:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी पुलिस को दोहरी सफलता, दो माओवादी गिरफ्तार- लूटपाट करने वाले अपराधी भी धराए
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी पुलिस को दोहरी सफलता, दो माओवादी गिरफ्तार- लूटपाट करने वाले अपराधी भी धराए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी में पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। पुलिस ने सरेंडर कर चुके पूर्व भाकपा माओवादी जोनल कमांडर कुंदन पाहन के दस्ते में रह चुके दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं रांची से पंचघाघ गए युवकों से लूटपाट करने वाले अपराधियों के गिरोह के चार सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि जरंगा गांव निवासी गणेश लोहरा और रूमचू गांव के सनिका मुंडा को अड़की थाने की पुलिस और सीआरपीएफ 157 बटालियन की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गणेश लोहरा अडकी के गम्हरिया ईट भट्ठे के पास पुलिस और माओवादियों के बीच 28 नवंबर 2010 को हुई मुठभेड़ में शामिल था। उस मुठभेड़ में स्वंय कुंदन पाहन, श्याम पाहन, डिम्बा पाहन, कृष्णा अहीर उर्फ प्रसाद जी भी शामिल थे। इन सबके खिलाफ अड़की थाने में केस दर्ज है। पुलिस को पिछले सात सालों से गणेश की तलाश थी। एसपी ने बताया कि सनिका मुंडा के खिलाफ मुरहू थाने में केस दर्ज है। उसे मुरहू के बलंगा गांव के पास पुलिस ने वर्ष 2014 में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। सनिका के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। इन दोनो माओवादियों की गिरफ्तारी में सीआरपीएफ 157 बटालियन के सहायक कमांडेंट राकेश सैनी, थानेदार हरदेव प्रसाद, फिलीप कुजूर, महेंद्र प्रसाद समेत जवान शामिल थे।

    पुलिस के हत्थे चढ़े लूटपाट के आरोपी

    अपराधी भी चड़े पुलिस के हत्थे
    अपराधियों ने बीते दिनों मुरहू के पंचघाघ परिसर में रांची से आए दो पर्यटकों से उनकी बाइक और मोबाइल लूट ली थी। लूट के क्रम में गलती से फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक अपराधी ही घायल हो गया था। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए लूटी गई दो में से एक बाइक बरामद की। साथ ही चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में गोली लगने से घायल तपकरा पाकरटोली निवासी तारीफ खान, अब्दुल खान, माजियाऊल खान और कर्रा के लतरा निवासी गुलफाम खान शामिल हैं। इस कांड में शामिल एक अन्य अपराधी राजेंद्र महतो की तलाश पुलिस को है। खूंटी एसपी ने बताया कांड को अंजाम देने में चार अपराधी राजेंद्र महतो, अब्दुल खान, गुलफाम खान और तारिख खान शामिल थे। घटना के बाद अपराधियों को छिपाने और सहयोग करने के आरोप में जियाउल उर्फ जाहुल खान को गिरफ्तार किया गया। घायल अपराधी को छिपाकर उसका इलाज कराने के क्रम में इस्तेमाल सवारी गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि मो जियाउल पूर्व में कोचा पाकरटोली स्थित इंडियन ऑयल के निर्माणाधीन पाईपलाईन के मशीनों को जलाने के मामले में जेल जा चुका है। इनकी गिरफ्तारी में मुरहू के थानेदार एके दुबे, तोरपा थानेदार अमित कुमार तिवारी, तपकरा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद और सब इंस्पेक्टर बमबम कुमार शामिल थे। एसपी ने कहा कि पांचवा आरोपी राजेंद्र की गिरफ्तारी और शेष बचे एक बाइक और मोबाइल की बरामदगी भी जल्द ही कर ली जाएगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद की कंपनी पर भी चिटफंड का केस, ठगी के छह नए एफआइआर दर्ज
    Next Article वर्दी घोटाले में पूर्व डीजीपी रामचंद्र खान समेत अन्य आरोपियों को तीन साल की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.