Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 11:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
    बिहार

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनीष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सोमवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष कश्यप ने पिछले महीने 7 जून को फेसबुक लाइव के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने 25 अप्रैल 2024 को BJP की सदस्यता ग्रहण की थी और महज 13 महीने बाद पार्टी छोड़ दी।

    प्रशांत किशोर ने किया स्वागत

    कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का जन सुराज परिवार में स्वागत करते हुए कहा, “मनीष कश्यप बिहार का वो लड़का है, जो बिहार को सुधारना चाहता है। मनीष ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है, उनके पिता कोई बड़े उद्योगपति नहीं हैं। हम मिलकर बिहार को बेहतर बनाएंगे।”

    मनीष

    मनीष कश्यप का बयान

    मनीष कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं, कुछ नहीं बोल पा रहा हूं। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है, न पत्रकार, न नेता, न कार्यकर्ता। बिहार को लूटा जा रहा है। 2025 का विधानसभा चुनाव बिहार के भाग्य का चुनाव है। मैं जनता से अपील करता हूं कि एक बार प्रशांत किशोर और जन सुराज को मौका दें। हम बिहार को सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे।”

    चनपटिया से लड़ सकते हैं चुनाव

    सूत्रों के मुताबिक, मनीष कश्यप जन सुराज के टिकट पर चनपटिया विधानसभा सीट से 2025 का चुनाव लड़ सकते हैं। उनके समर्थन में बेतिया और मोतिहारी से करीब 500 लोग पटना पहुंचे थे, जो जन सुराज के कार्यक्रम में शामिल हुए।

    मनीष

    सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

    मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें साझा की थीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

    BJP से क्यों लिया था इस्तीफा?

    मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव के दौरान BJP छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि बिहार की हकीकत सभी को पता है और वह बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं। उनके इस कदम ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी थी। अब जन सुराज में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप बिहार की राजनीति में नई भूमिका निभाने को तैयार हैं।

    Also Read : बेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूल बस, फिर…

    Prashant Kishore got him membership YouTuber Manish Kashyap joined Jan Suraj प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुरंड कप 2025 ट्रॉफी के अनावरण समारोह में पहुंचे राज्यपाल, बोले- यह भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत का प्रतीक
    Next Article लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    Related Posts

    क्राइम

    मुखिया के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में तनाव

    August 24, 2025
    बिहार

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया में, पप्पू यादव कर सकते हैं अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

    August 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर, राहुल गांधी की रैली से लौट रहे थे लड़के

    August 23, 2025
    Latest Posts

    भारत के इस स्टार टेस्ट बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भावुक नोट में जाहिर कीं भावनाएं

    August 24, 2025

    बदलते मौसम में अदरक कैंडी बनी रामबाण, खांसी-जुकाम से लेकर पाचन तक सबका इलाज

    August 24, 2025

    पाचन के लिए क्या है बेहतर– दही या छाछ? जानिए कौन है आपकी गट हेल्थ का असली दोस्त

    August 24, 2025

    झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति पर संकट, 2742 चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा रद्द

    August 24, 2025

    पुतिन और जेलेंस्की दोनों कर सकते हैं भारत दौरा, अमेरिका की बढ़ी चिंता!

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.